भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 66, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 66

4. अंत में मैदा या आटा डालकर आवश्यकतानुसार दुध या पानी से मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएँ एवं मसलें। इस मिश्रण को रोटी के आटे से हल्का नरम रखें।

5. तैयार मिश्रण की बड़ी-बड़ी लोई बनाकर बेलन की सहायता से 1 बटे 8 की मोटाई में बेलकर बिस्कुट साँचे से बिस्कुट काटे। कटे हुए बिस्कुटो को घी लगी एल्यूमीनियम ट्रे में एक-एक इंच की दूरी में सजाएं।

6. ट्रे को 350 डीग्री फारेनहाइट गर्म भट्टी में 10 से 15 मिनट तक पकाकर निकालें। ठण्डा करके बिस्कुटो को आवश्यकतानुसार पैक अथवा संग्रहण करें। 1 किलो मैद में 750 ग्राम बिस्कुट तैयार हो जाते हैं।

(83) कोकोनेट बिस्कुट

सामग्री -

1.मैदा-800 ग्राम
2.घी-300 ग्राम
3.चीनी-500 ग्राम
4.नारियल बुरादा-200 ग्राम
5.बेकिंग पाउडर-10 ग्राम
6.अमोनिया बाई कार्ब-10 ग्राम
7.नमक-5 ग्राम
8.कोका पाउडर-5 ग्राम
9.दूध पाउडर-25 ग्राम
10.कोकोनेट एसेंस-5 मि. लीटर
11.दूध या पानी-250 से 300 मि. लीटर

66