स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished79 पृष्ठ
पृष्ठ 70, कुल 79 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 70
- 7. यदि पहली बार मोम डालने पर साँचे में मोम की मात्रा कुछ कम रह गयी हो तो पुनः पिघला मोम साँचे में डालकर ऊपर तक भर लें तथा जमने के लिए फिर पानी में रख दें।
- 8. अब साँचे को (जिसमें मोमबत्ती जम चुकी है) पानी से निकालकर साँचे के दो तरफ के धागे (बीच से) ब्लेड या कैंची से काटें।
- 9. साँचे के ऊपर की तरफ जमे हुए मोम को बीचों-बीच चाकू से काटकर साँचे के दोनों भागों को क्लैम्प खोलकर अलग करें।
- 10. बनी हुई मोमबत्तियों को साँचे से बाहर निकालकर, दूसरे सिरों को ब्लेड से काटकर प्लेन कर लें तथा आवश्यकतानुसार पैकिंग करें।
सावधानियाँ -
- 1. साँचे में धागा कसकर लपेटना चाहिए।
- 2. पानी से भरी बाल्टी में साँचे को अधिक से अधिक डुबोएँ, पूरा न डुबोएँ।
- 3. मोम को केवल पिघलाया जाता है, उबालना नहीं है।
निर्माण सामग्री के प्राप्ति स्थान
1. निम्न वस्तुओं के लिए किराना की दुकान पर संपर्क करें - आरारोट, सैक्रीन, भीमसेनी कपूर, अजवाइन फूल, ठंडई(मेन तोल), पिपरमिंट, सुहागी (बोरेक्स पाउडर), नमक, गेरू पाउडर, लाल फिटकरी, अकराकरा, सोना, सुखी, बाल हरड, आँवला कंठी, काला नमक, हरड पाउडर, गुड़ शहद, मैदा लकड़ी पाउडर, चंदन पाउडर, गुग्गुल, नागर मोथा, इमली छिलका, संतरे के छिलके, गंदा बिरोजा, सोयाबीन तेल, तिल्ली तेल, एरण्ड तेल, खोपरा तेल, पाम तेल, गोंद का बारीक पाउडर, कत्था, सुपारी, हरी सॉफ मोटी, हल्दी, सेवरधनी सुपारी, गुलाब पत्ती, शक्कर, बॉर्नवीटा, कोको, कॉफी, सॉठ, काली मिर्च, लॉंग, जायफल, इलायची, नीला थोथा, बबूल गोंद इत्यादि।
70