स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished79 पृष्ठ
पृष्ठ 69, कुल 79 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 69
(86) मोमबत्ती
सामग्री -
| 1. पैराफिन वैक्स (मोम) | - | आवश्यकतानुसार |
|---|---|---|
| 2. खाने वाला तेल | - | आवश्यकतानुसार |
| 3. हल्का बटा हुआ सूती धागा | - | आवश्यकतानुसार |
| 4. रंग (यदि रंगीन बनाना हो) |
विधि -
- 1. पैराफिन वैक्स को किसी गहरे बर्तन में पिघलाने के लिए रख दें। इसे वनस्पति घी की तरह पिघलाएं।
- 2. मोम पिघलने तक मोमबत्ती साँचे को कर लें। साँचे को पुराने कपड़े की सहायता से अच्छी तरह साफ करके उसमें (कपड़े अथवा रूई से) खाने वाला तेल लगाएं। ताकि मोम साँचे से न चिपके।
- 3. इसके बाद साँचे में बने चिह्नों की सहायता से खाँचे के बीच से ले जाते हुए हैण्डिल में बने गुव में ले जाकर लपेटते जाते हैं। अन्त में दूसरे सिरे बाँध देते हैं।
- 4. इसके बाद पुराने सूती कपड़े को गीला करके समतल जमीन या बैच पर बिछाएं फिर उसके ऊपर साँचे को रखें। इतना करने तक हमारा मोम पिघल जाएगा।
- 5. अब पिघले हुए मोम को चम्मच या कटोरी की सहायता से साँचे में डालें। जो मोम नीचे बह जाता है, उसे सूती कपड़े में पुनः प्रयोग हेतु इकट्ठा कर लें।
- 6. साँचे को पानी से भरी बाल्टी में ठण्डा होने के लिए रख दें। मोम को साँच में जमने के लिए कम से कम 10-15 मिनट तक पानी में रखें।
69