भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 72, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 72

उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार देकर कुछ और भी चीजों का उत्पादन शुरू कर दिया हैं।

गुलबर्गा (कर्नाटक) के निवासी श्री सुनील शाबादी की कहानी तो और भी चुनौती भरी हैं। एक समय था कि वे बेरोजगारी से तंग आकर और परिवार वालों के ताने सुन-सुनकर आत्महत्या कर लेने का मन बना चुके थे। लेकिन संयोगवश उन्हीं दिनों गुलबर्गा में ही आयोजित एक कार्यक्रम में आजादी बचाओं आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव दीक्षित का व्याख्यान उन्हें सुनने को मिला तो जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण ही बदल गया। बाद में आन्दोलन के स्थानीय कार्यकर्ताओं से सुनील जी ने संपर्क किया तो कार्यकर्ताओं ने उनकी व्यथा-कथा सुनने के बाद उन्हें डिटर्जेंट पाउडर बनाने का फार्मूला उपलब्ध कराया तथा कुछ आर्थिक सहायता देकर छोटे स्तर से घरेलू रोजगार शुरू करने का परामर्श दिया। आज स्थिति यह है कि सुनील शाबादी का कारोबार लाखों में पहुँच चुका है और वे एक साथ दर्जन भर परिवारों का भरण-पोषण करने में सक्षम हैं।

इस पुस्तक की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ उन्हीं वस्तुओं के फार्मूले दिये गए हैं, जिनके निर्माण में कम पूँजी लगती है, बड़ी मशीनों की जरूरत नहीं होती, बनाने में आसानी रहती है और कोई भी व्यक्ति घरेलू स्तर पर बनाकर अपनी आजीविका चला सकता है।

कोई भी उद्यम शुरू करने के पहले उससे सम्बन्धित कुछ बुनियादी बातें अवश्य जान लेनी चाहिए। जिस वस्तु का उत्पादन करना हो, उसके निर्माण सम्बन्धी पर्याप्त ज्ञान का होना भी जरूरी है ही, साथ ही उत्पाद की खपत समुचित ढंग से हो सके, इसके लिए बाजार का अध्ययन-सर्वेक्षण और उपभोक्ताओं की मानसिकता व उनकी जरूरतों की समझ बनानी भी जरूरी है। यह जानना चाहिए कि लोगों की पसन्द क्या है। मान लीजिए कि डिटर्जेंट पाउडर का उत्पादन करना है तो उपभोक्ताओं की मानसिकता की पकड़ होनी चाहिए कि उन्हें कैसा पाउडर पसन्द है, पाउडर का कैसा रंग

72