भारतकोश
संग्रह पर लौटें

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

विधि -

दोनों चीजें एक में अच्छी तरह मिला दें। विल्स तैयार है। इसी तरह कमर दर्द आदि में प्रयोग किए जाने वाले “मूव” आदी बनते हैं।

(37) बाम

सामग्री -

1. पीला पैट्रोलियम जैली-200 ग्राम
2. अमोनिया-5 ग्राम
3. लौंग तेल-5 ग्राम

विधि -

सभी चीजें एक में मिला लें, बाम तैयार हो जाएगा।

(38) कफ सिरप

सामग्री -

1. शक्कर-1 किलो
2. पानी-3 लीटर
3. खाने का कलर लाल-आवश्यकतानुसार
4. अमृतधारा-30 ग्राम
5. ग्लिसरीन-5 ग्राम

विधि -

शक्कर और पानी गर्म करके बगैर तार की चाशनी बनाएं तथा ठण्डा होने के बाद अन्य चीजें मिला दें।

40

(39) सर्दी, कफ, खाँसी के लिए स्पेशल काढ़ा (सीरप)

सामग्री -

1. सौंठ-10 ग्राम
2. कलमी-10 ग्राम
3. लौंग-2 ग्राम
4. जायफल-एक टुकड़ा
5. काली मिर्च-10 ग्राम
6. इलायची-2 ग्राम
7. तुलसी पत्ता-10 ग्राम

विधि -

  1. 1. सबका बारीक चूर्ण बनाकर 500 ग्राम पानी में एक घण्टे तक भिगोकर रखें।
  2. 2. बाद में सिगडी पर उबालिए। जब मात्र 200 ग्राम पानी शेष रह जाए तो इसे कपड़छन कर लें। ठण्डा होने पर इस काढ़े में 10 ग्राम अमृतधारा मिलाकर शीशी में भर लें।

इसे दो चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार लेना चाहिए।

(40) वातनाशक तेल

सामग्री -

  1. 1. खोपरा तेल (ग्रीष्म ऋतु में) - 200 ग्राम
  2. 2. सरसों का तेल (शीत ऋतु में) - 200 ग्राम
  3. 3. अमृतधारा - 30 ग्राम

41

विधि -

  1. 1. दोनों को एक में मिलाकर 24 घण्टे के लिए बोतल में बंद करके रखें, गुणकारी वातनाशक तेल तैयार है।
  2. 2. इस तेल की मालिश सोते समय करनी चाहिए तथा मलिश के बाद कंबल ओढ़कर सोना चाहिए।

(41) बिवाई मलहम

सामग्री -

  1. 1. आमसुल तेल - 100 ग्राम
  2. 2. खोपरा तेल - 100 ग्राम
  3. 3. तेल का पीला कलर - 1 ग्राम

विधि -

आमसुल तेल को गर्म करके इसमें खोपरा तेल व कलर मिलाकर ठण्डा होने दीजिए। ठण्डा होने के बाद डिबियों में पैकिंग करिए।

(42) स्याही

सामग्री -

  1. 1. स्याही कलर - 6 ग्राम
  2. 2. पानी - 750 ग्राम
  3. 3. हाइड्रोकलोरिक एसिड - 3 ग्राम

42

4. सी.एम.सी. - 3 ग्राम

विधि -

इन सारी चीजों को मिलाकर बोतलों में पैक करें।

नोट - साहेन्द्री केमिकल्स, पूना का कलर इस्तेमाल करें।

(43) स्टाम्प पैड की स्याही

सामग्री -

1. जामली कलर-10 ग्राम
2. पानी-500 मि.ली
3. ग्लिसरीन-25 ग्राम

विधि -

सबको मिलाकर बोतलबंद कर लें।

(44) चॉकलेट

सामग्री -

1. दूध का खोवा-1 किलो
2. शक्कर-1 किलो
3. कॉफी पाउडर-आवश्यकतानुसार
4. देशी घी-आवश्यकतानुसार

विधि -

43

दूध के खोवे में शक्कर मिलाकर पेड़े सरीखा घोंटें। बाद में कॉफी पाउडर मिलाकर एकरस करके साँचे में ढालें। इसके बाद देशी घी गर्म करके इसमें चॉकलेट डुबोकर तुरंत निकाल लें और रैपरबंद करें।

(45) पिपरमिंट गोलियाँ

सामग्री -

1. ग्लूकोज-1 किलो
2. शक्कर-1 किलो
3. खाने का कलर-आवश्यकतानुसार
4. ग्लिसरीन-2 ग्राम

विधि -

ग्लूकोज को गर्म करके शक्कर मिलाकर एकरस करें।

इसके बाद कलर और ग्लिसरीन मिला दें तथा साँचे में ढाल दें।

नोट - गोलियाँ बनाने के बाद इन्हें संजीरा पाउडर में घुमा लें।

(46) पुदीन गोलियाँ

सामग्री -

1. ग्लूकोज-1 किलो
2. शक्कर-1 किलो
3. आरारोट-250 ग्राम
4. अमृतधारा-10 ग्राम

विधि -

44

ग्लूकोज गर्म करके शक्कर मिलाएं।

तत्पश्चात् आरारोट मिलाकर अमृतधारा मिला दें तथा साँचे में ढालें।

(47) पेट्रोलियम जैली

सामग्री -

1. टेलो (चर्बी)-1 किलो
2. सोयाबीन तेल-1 किलो
3. कास्टिक सोडा-200 ग्राम
4. स्पिंडल ऑइल-5 किलो

विधि -

  1. 1. टेलो तथा सोयाबीन तेल मिलाकर गुनगुना गरम करें।
  2. 2. 1 लीटर पानी में कास्टिक सोडा डालें। गुनगुने तेल में इसे मिलाकर खूब घोंटते जाइए।
  3. 3. एकरस होने के बाद इसे 12 घण्टे के लिए ठण्डा होने दें।
  4. 4. बाद में इसमें स्पिंडल ऑइल मिलाकर पुनः एकरस करिए। जैली तैयार है।

(48) बगैर चिकनाहट की सफेद पेट्रोलियम जैली

सामग्री -

1. सफेद पैराफिन मोम-1 किलो
2. खोपरा तेल-1 किलो
3. व्हाइट ऑयल-5 किलो

विधि -

45

  1. 1. मोम को गरम करिए और उसमें खोपरा तेल मिला दीजिए।
  2. 2. एक घण्टे बाद व्हाइट ऑइल मिलाकर अच्छी करह घोटिए।
  3. 3. जैली तैयारी है।

(49) कैस्टर ऑयल साफ करने की विधि

सामग्री -

1. कैस्टल ऑयल-1 किलो
2. कास्टिक सोडा-10 ग्राम
3. पानी-20 ग्राम

बनाने की विधि-

पानी और कास्टिक सोडा एक साथ मिलाए। लेई तैयार होने के बाद इसे कैस्टल ऑयल में 1-1 बूँद मिलाते जाए और हिलाते जाए इसे रात भर के लिए स्थिर छोड़ दीजिए। सबेरे ऊपर के निथरा तेल निकाल लीजिए। यह काँच जैसा सफेद तेल होगा।

(50) खोपरा तेल (पैराशूट आदि)

सामग्री -

1. खोपरा तेल-1 किलो
2. आल्डे सी-18 नं.-1 बूँद
3. आल्डे सी-16 नं.-1 बूँद

विधि -

46

सभी चीज मिलाकर खोपरा तेल तैयार कीजिये।

(51) मोटर ग्रीस (बाल बियरिंग ग्रीस)

सामग्री

  1. 1. ग्रेफाइट पाउडर(कपडछन) - 10 किलो
  2. 2. टेलो(चर्बी) - 10 किलो
  3. 3. पाम तेल - 8 किलो
  4. 4. कास्टिक सोडा - 2 किलो
  5. 5. स्पिडल ऑयल - 40 किलो
  6. 6. पानी - 10 लीटर

बनाने की विधि-

  1. 1. टेलो व पाम तेल को गुनगुना गरम करें।
  2. 2. कास्टिक सोडा पानी में मिलाए।
  3. 3. अब इसे गुनगुने तेल में धीरे-धीरे मिलाते हुए खूब घोटें। ठण्डा होने के बाद इसमें स्पिडल ऑयल मिलाते हुए खूब घोटें। तत्पश्चात ग्रेफाइट डालते हुए घोटते जाएं। 24 घण्टे बाद बढिया चिकना ग्रीस तैयार हो जाएगा।

47

(52) येलोकब ग्रीस

सामग्री -

1. टेलो-10 किलो
2. पाम तेल-8 किलो
3. चूना पाउडर-10 किलो
4. स्पिंडल ऑयल-40 किलो

बनाने की विधि

चूने को कपडछन करके पानी में मिलाकर चूने का पानी तैयार करिए। अब तेल व टेलो को गुनगुना गरम करके इसमें चुने का पानी मिला दीजिए। ठण्डा होने के बाद स्पिंडल ऑयल मिलाइए।

(53) फर्नीचर पॉलिश

सामग्री -

1.स्प्रेट-1 लीटर
2.चपड़ा लाख-100 ग्राम
3.चन्द्रस-100 ग्राम

बनाने की विधि

48

स्प्रेट में चपड़ा लाख और चन्द्रस मिलाकर घोटेए दूसरे दिन पॉलिश कीजिए।

(54) फर्नीचर पॉलिश (2)

सामग्री -

1. मेथीनाल एल्कोहल-750 मि.ली.
2. एन्सीथिनर-250 मि.ली.
3. चपड़ा लाख-100 ग्राम
4. चन्द्रस-100 ग्राम

बनाने की विधि

सबको मिलाकर घोटे, पॉलिश तैयार हो जाएगी।

(55) एम्बोसिंग कलर

सामग्री -

1. एन्सीथिनर-1 लीटर
2. चन्द्रस-200 ग्राम
3. चपड़ा लाख-200 ग्राम
4. पक्का (पिगमिट) कलर-आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि -

  1. 1. एन्सीथिनर में अन्य दोनों सामग्री मिलाकर घोटे।

49

2. बाद में पक्का पिगमिट कलर मिलाएं।

(56) ऑयल बॉड डिस्टेम्पर

सामग्री -

1. व्हाइटिंग पाउडर-40 किलो
2. डोलामाइट-4 किलो
3. बारीक गोंद-1 किलो
4. डिस्टेम्पर का लिक्विड पिगमिट कलर-200 ग्राम
5. पाइन ऑयल-50 ग्राम

बनाने की विधि

1 से 4 तक की सभी चीजें ग्राइण्डर में पीसकर पाइन ऑयल मिला दीजिए ऑयल बॉड डिस्टेम्पर तैयार हो जाएगा।

(57) ऑयल पेण्ट

सामग्री -

1. रेजिन-50 किलो
2. टिटैनियम डाई ऑक्साइड-1 किलो
3. पिगमिट कलर-1 किलो

बनाने की विधि

उक्त सभी सामग्री मशीन में घुमाएं। पेंट तैयार होगा।

50

(58) रेड ऑक्साइड प्राइमर

सामग्री -

  • 1. रेजिन - 50 किलो
  • 2. रेड ऑक्साइड पाउडर - 10 किलो

बनाने की विधि

दोनों चीजें मशीन में 12 घण्टे घुमाइए, प्राइमर तैयार होगा।

(59) लकडी का प्राइमर (पिंक प्राइमर)

सामग्री -

  • 1. रेजिन - 50 किलो
  • 2. डोलामाइट डस्ट - 10 किलो
  • 3. पिंक कलर पिगमेंट - 1 किलो

बनाने की विधि -

सभी चीजें एक बर्तन में मिलाकर अच्छी तरह घोटें, लकडी का प्राइमर तैयार होगा।

(60) सीमेण्ट प्राइमर

सामग्री -

  • 1. रेजिन - 50 किलो
  • 2. डोलामाइट डस्ट - 10 किलो

51

3. टिटैनियम डाइ- ऑक्साइड - 1 किलो

बनाने की विधि -

सभी चीजें मिलाकर मशीन में 12 घण्टे घुमाए, सीमेण्ट प्राइमर तैयार होगा।

(61) सीमेण्ट वाटर प्राइमर

सामग्री -

  • 1-सोप सोल्यूशन - 50 किलो
  • 2-डोलामाइट इस्ट - 10 किलो
  • 3-टिटैनियम डाई-ऑक्साइड - 1 किलो

बनाने की विधि

सारी चीजें मिलाकर मशीन में 12 घण्टे घुमाए।, सीमेण्ट वाटर प्राइमर तैयार होगा।

(62) चूने का छिलका

सामग्री -

  • 1. चूना - 10 किलो
  • 2. डोलामाइट पाउडर - 1 किलो
  • 3. शंखजीरा पाउडर - 1 किलो

बनाने की विधि -

52

  1. 1. जमीन में गड़ढा करके उसमें बोरी बिछाइए तथा इसमें ड्रम में पहले से भिगोया हुआ चूना बिछाइए। इसे रात भर वेसैं ही रहने दीजिए।
  2. 2. दूसरे दिन गड़ढे में से चूना निकाल लीजिए।
  3. 3. इसे धूप में ले जाकर इसमें डोलामाइट पाउडर और शंखजीरा पाउडर मिलाइए। यह मकान बनाते समय रेती के ऊपर छपाई के बाद घोटाई के काम आता है। यह बना बनाया बाजार में भी मिलता है।

(63) पान मसाला

सामग्री -

1. सुपारी पाउडर-1 किलो
2. सॉफ पाउडर-250 ग्राम
3. जेस्ट बन-100 ग्राम
4. किस खोपरा-100 ग्राम
5. सैक्रीन-आवश्यकतानुसार
6. खाने का पीला कलर-आवश्यकतानुसार
7. अमृत-5 ग्राम

बनाने की विधि -

उक्त सभी सामग्री अच्छी तरह एक बर्तन में मिला दें। उत्तम पान-मसाला तैयार है

(64) पान- चटनी

सामग्री -

53

1. गिलसरीन-1 किलो
2. अमृतधारा-5 ग्राम
3. खाने का पीला कलर-आवश्यकतानुसार
4. गुलाब सेण्ट-आवश्यकतानुसार
5. चाँदी का वर्क-आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि -

सभी चीजें एक बर्तन में मिलाए, चटनी तैयार हो जाएगी।

(65) सॉफ नमकीन

सामग्री -

1. मोटी हरी सॉफ-1 किलो
2. नमक-10 ग्राम
3. हल्दी-10 ग्राम

बनाने की विधि -

हल्दी और नमक पानी में घोलिए। इसके बाद सॉफ में यह पानी डालकर अच्छी तरह मलिए। 12 घण्टे भिगोने के बाद इसे भून लीजिए, स्वादिष्ट सॉफ तैयार हैं।

54

(66) गुलकंद

सामग्री -

1. गुलाब पंखुड़ी-1 किलो
2. शक्कर-1 किलो
3. गिलसरीन-5 बूँद

बनाने की विधि

गुलाब फूल की पंखुड़ियों में शक्कर मिलाकर तथा गिलसरीन डालकर इसे एक भिगोने में रखकर उसके मुंह पर कपडा बाँध दे। भिगोने को 8 दिन धूप में रखें, गुलकंद तैयार हो जाएगा।

नोट- अगर पंखुड़ियाँ सूखी हुई हो तो पानी छिड़ककर गीला कर लें

(67) बूट पॉलिश

सामग्री -

1. पैराफिन वैक्स-1 किलो
2. खोपरा तेल-250 ग्राम
3. स्प्रिंडल-2 किलो
4. बूट पॉलिश काला या मनचाहा कलर-250 ग्राम

बनाने की विधि -

55

पैराफिन वैक्स को गरम करके आग से उतार लें तथा इसमें शेष सामग्री मिलाकर घोटिए। ठण्डा होने पर डिब्बों में भर लें।

(68) बूट पॉलिश लिक्विड

सामग्री -

1. एन्सीथिनर-1 किलो
2. चन्द्रस-100 ग्राम
3. चपडा लाख-100 ग्राम
4. कलर मनचाहा-आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि -

एन्सीथिनर, चपडा लाख तथा चन्द्रस को मिलाकर कलर मिला लें तथा डिब्बों में पैक करें।

(69) स्लरी

सामग्री -

1. डोडेसिल, बेजीन-1 लीटर
2. सल्फ्यूरिक एसिड so2-100 मि.ली.
3. सल्फ्यूरिक एसिड so2-5 मि.ली.

बनाने की विधि

56

  1. 1. डोडेसिल बैजीन में सल्फ्यूरिक एसिड so2 मिलाकर अच्छी तरह घोटें।
  2. 2. अच्छे ढंग से सोपीकरण होने के बाद सल्फ्यूरिक एसिड so2 मिलाइए। इसके बाद इसे फ्रिज में रख दें तो स्लरी गाड़ी तैयार होगी।

नोट- स्लरी की फ्रिज अलग तरह की आती है। घर के फ्रिज में न रखें, अन्यथा फ्रिज में न रखें, अन्यथा फ्रिज खराब हो सकता है।

(70) लेबल चिपकाने की चिककी

सामग्री -

  1. 1. आरारोट - 1 किलो
  2. 2. नीला थोथा - आवश्यकतानुसार
  3. 3. पानी - 2 लीटर

बनाने की विधि -

आरारोट में पानी मिलाकर उबालिए। एकदम गाढ़ा पेस्ट तैयार होने के बाद नीला थोथा का पाउडर बनाकर उसमें मिलाकर घोटिए।

(71) गौंद बोटल

सामग्री -

  1. 1. बबूल का गौंद - 1 किलो
  2. 2. हाइड्रोक्लोरिक एसिड - 10 ग्राम

बनाने की विधि -

57

गोद को पानी में अच्छी तरह भिगोइए। एकरस होने के बाद एसिड मिलाकर बोटल में भरें

(72) सफेद गोद

सामग्री -

1. ग्लूकोज-1 किलो
2. बबूल गोद-1 किलो
3. हाइड्रोक्लोरिक एसिड-10 ग्राम

बनाने की विधि -

गोद को पानी में भिगोकर एकरस कीजिए। अब इसमें ग्लूकोज और एसिड मिलाकर पैकिंग कर लें

(73) वाटर प्रूफिंग सीमेण्ट

सामग्री -

1. चूना पाउडर-1 किलो
2. डोलामाइट-1 किलो
3. शंखजीरा-1 किलो

बनाने की विधि

इन सबको अच्छी तरह मिला देने से वाटर प्रूफिंग सीमेण्ट तैयार होती है।

(74) वाटर प्रूफ लिक्विड

58

सामग्री -

1. स्लरी-1 लीटर
2. कास्टिक सोडा-200 ग्राम
3. यूरिया-200 ग्राम
4. पानी-5 लीटर
5. कलर-आवश्यकतानुसार
6. सेण्ट-आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि -

सर्वप्रथम पानी में कास्टिक सोडा और यूरिया मिलाएं। यह पानी स्लरी में धीरे- धीरे छोड़िए और सेण्ट व कलर दीजिए, वाटर प्रूफ लिक्विड तैयार है।

(75) उदरशोधन चूर्ण

सामग्री -

1. बाल हरड (छोटी हरड)-200 ग्राम
2. आँवला कंठी-200 ग्राम
3. सोनामुखी-200 ग्राम
4. इन्द्र जौ-200 ग्राम
5. काला नमक-100 ग्राम
6. बड़ी हरड-100 ग्राम
7. एरण्ड तेल-आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि -

59