भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 2)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 2)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 2)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 2 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished33 पृष्ठ

पृष्ठ 21, कुल 33 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 21

❖ तुलसी घनवटी

घटक -

1. तुलसी के पत्ते

विधि -

  • • तुलसी के पत्ते को अग्नि को औटाकर उसका घन बनाया जाता है। घन से आधे-आधे ग्राम की या देशी चने के आकार की गोलियाँ बनाई जाती हैं।
  • • प्रत्येक तुलसी घनवटी की गोली में 500 मिलीग्राम तुलसी का घन शामिल है।

तुलसी घनवटी लाभ एवं उपयोग

  • • तुलसी पुराने पेट के संक्रमण के उपचार के लिए एक अद्भुत जड़ी-बूटी है। यह एक ठंडी औषधि है जो पेट के दर्द से भी राहत प्रदान करती है।
  • • यह औषधि इम्युनिटी बढ़ाती है और सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा और कफ की बीमारियों की रोकथाम करती है।
  • • बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए बच्चे बहुत जल्दी सर्दी, खांसी और निमोनिया जैसी बीमारियों का शिकार बन जाते हैं ऐसे में दिव्य तुलसी घनवटी कुदरती तरीके से इन बीमारियों को ठीक करती है और पुरे उम्र के लिए बच्चों को निरोगी बनाता है।
  • • दिव्य तुलसी घनवटी शरीर को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करती है, यह औषधि फेफड़ों में खून की पूर्ति करती है और संक्रमण से बचाती है।
  • • दिव्य तुलसी घनवटी खून को साफ करती है और त्वचा को भी निखारती है इसके अलावा यह औषधि बुखार और जलन से भी राहत देती है।

20