भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 30, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 30

अगर आपके पास सिलाई मशीन है तो आपके लिए मास्क बनाना ज्यादा आसान होगा। मास्क पहनने के दौरान किसी और चीज को टच ना करें।

ऐसे बनाए मास्क -

इस मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ़ ए4 साइज कपड़े, सुई धागे और रबर बैंड की जरूरत होगी।

घर में पड़े कपड़े से चौकोर आकार (करीब 7 से 8 इंच) का कपड़ा काट लें।

अब कपड़े का निचला सिरा और ऊपरी सिरा मोड़ लें। एक रबर बैंड कपड़े के बाएं सिरे और दूसरा रबड़ बैंड कपड़े के दाहिने सिरे पर लगाकर सिलाई कर लें।

ध्यान रखें दोनों रबर बैंड के बीच का हिस्सा आपके मुंह और नाक को ढंकने के लिए पर्याप्त हो।

अब रबर बैंड के बाहरी तरफ छोड़े हुए कपड़े के हिस्से को अंदर की तरफ मोड़ें, यह प्रक्रिया कपड़े के दूसरे हिस्से में भी दोहराएं।

रबर बैंड लगाकर चारों किनारों को अच्छी तरह सिलाई कर लें। आपका मास्क बनकर तैयार है।

घर पर बनाए Hand Sanitizer -