स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)
Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)
रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)
पृष्ठ 33, कुल 69 में से
संदर्भ में पढ़ेंके लिए हैंड ब्लेंडर का उपयोग कर सकती हैं, ताकि सब सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए। फिर आप इस सैनिटाइजर का उपयोग कर सकती हैं, सुनिश्चित करें कि आप इसे एक ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें।
नोट -
रबिंग अल्कोहल एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है और यह खतरनाक बैक्टीरिया और जर्म को मार सकता है। हालांकि, इससे आपके हाथ ड्राई हो सकते हैं, लेकिन इस प्रभाव कम करने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन माइस्चराइजर के रूप में काम करता है। विटामिन ई का ऑयल भी आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
4. विच हेजल होममेड हैंड सैनिटाइजर -
आपको चाहिए -
- • विच हेजल
- • सेज एसेंशियल ऑयल
- • थाइम एसेंशियल ऑयल
- • विटामिन ई ऑयल
- • टी-ट्री ऑयल
कैसे तैयार करें -
एक साफ, धोए और सूखे बर्तन या कप में लगभग आधा कप एलोवेरा जेल डालें। अब इसमें डेढ़ चम्मच विच हेजल डालें। इस मिश्रण को धीरे से मिलाएं। फिर आप प्रत्येक एसेंशियल ऑयल की दो बूंद इसमें मिला सकती हैं। अब इसे एक साफ और सुखी स्प्रे बोतल या एक छोटे से हैंड सैनिटाइजर बोतल में डाल लें।
नोट -
विच हेजल, रबिंग अल्कोहल का एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आप घर के बने अल्कोहल-फ्री हैंड सैनिटाइजर की तलाश कर रही हैं, तो विच हेजल इसके लिए उपयोग किए जाने वाला एक बेहतरीन घटक है। इसमें अल्कोहल नहीं