भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 34, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 34

होता है इसलिए यह आपकी त्वचा को ड्राई होने से रोकता है। विच हेजल भी आपकी त्वचा पर अच्छा प्रभाव डालता है। फैक्ट यह है कि विच हेजल एक बेहतरीन कीटाणुनाशक के रूप में काम करता है, यह हैंड सैनिटाइजर के रूप में उपयोग किए जाने वाला बेहतरीन प्रोडक्ट है। टी-ट्री ऑयल आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसका उपयोग कई त्वचा संबंधी बिमारियों को दूर करने व इसका इलाज करने के लिए किया जाता है।

5. टी-ट्री ऑयल होममेड हैंड सैनिटाइजर -

आपको चाहिए -

  • • टी-ट्रीऑयल
  • • विटामिन ई ऑयल
  • • डिस्टिल्ड वाटर
  • • देवदार (सीडरवुड) एसेंशियल ऑयल
  • • क्लोव (लौंग) एसेंशियल ऑयल

कैसे तैयार करें -

एक साफ, धुले और सूखे बर्तन में चार से छह चम्मच टी-ट्री ऑयल डालें। विटामिन ई, सीडरवुड और क्लोव एसेंशियल ऑयल की दो बूंद इसमें डालें। फिर धीरे-धीरे इसमें डिस्टिल्ड वाटर डालें। घोल को मिलाने के लिए हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण को एक एयरटाइट स्प्रे बोतल में डाल दें और आपका एसेंशियल ऑयल से बना हैंड सैनिटाइजर स्प्रे तैयार है।

नोट -

1% टी-ट्री ऑयल के इस्तेमाल से लगभग सभी प्रकार के बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसका उपयोग बड़ी संख्या में त्वचा संबंधी विकारों के लिए किया जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण यह घर पर बनाए जाने वाले हैंड सैनिटाइजर में उपयोग किए जाने वाला एक बेहतरीन प्रोडक्ट है।

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3) · पृष्ठ 34, कुल 69 में से · BharatKosha