भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

स्वदेशी उत्पाद विधि (भाग 3)

Swadeshi Utpad Vidhi (Bhag 3)

रोबिन बसराना / राजीव दीक्षित द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 3 (Best Out of Waste) · Swadeshi Robin Basrana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished69 पृष्ठ

पृष्ठ 51, कुल 69 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 51

अगर आप बायोगैस प्लांट घर पर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 35 दिन लगेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका साइज तय कर सकते हैं। छोटे साइज वाले बायोगैस प्लांट छोटे परिवार के लिए खाना बनाने और घर को रोशन करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जबकि बड़े आकार के बायोगैस प्लांट बड़े उद्योगों एवं कारखानों में इस्तेमाल किए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि 1m3 प्लांट का मूल्य ₹17000 है। यह एक से 5 kg की कैपेसिटी के साथ आता है और यह गैस (Gobar gas) हम 2 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-जैसे प्लांट का मूल्य बढ़ता जाता है वैसे वैसे ही इस की कैपेसिटी और इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती जाती है।

आखिर यह प्लांट कैसे काम करता है?

हर प्लांट के पांच मुख्य सेक्शन होते हैं इन्हीं 5 सेक्शन पर पूरा प्लांट निर्भर करता है।

  • • इनलेट टैंक (Inlet Tank)
  • • डाइजेस्टर वेसल (Digester Vessel)
  • • डोम (Dome)
  • • आउटलेट चैंबर (Outlet Chamber)