तन्त्रसार (महामाहेश्वर अभिनवगुप्त - तन्त्रालोक का प्रामाणिक सार-संग्रह सटीक)
Tantrasara of Mahamaheshvara Abhinavagupta with Commentary
महामाहेश्वर अभिनवगुप्त द्वारा
पृष्ठ 238, कुल 294 में से
संदर्भ में पढ़ेंआ. १४ ] तन्त्रसार-अभिनवगुप्त [ १५७ भोगेच्छु के लिए भोगभूमि में योजना करने के लिए एक आहुति और शुद्धतत्त्व की सृष्टि के लिए अन्य आहुति आवश्यक है । इसके बाद दक्षिणा आदि के द्वारा गुरु का पूजन करना है । यह हुई पुत्रक दीक्षा । इस दीक्षा में वर्तमान कर्म को छोड़कर भूत और भविष्य के कर्म का शोधन होता है । अपने स्वरूप को जो समस्त अध्वमय है उसे अपने हृदय में और बाहर भी भिन्नता रहित रूप में अनुसन्धान करने के अनन्तर शिष्य की बुद्धि, प्राण शरीर आदिको प्रबुद्ध आचार्य अपने शरीर, प्राण, बुद्धि के साथ एकीकरण करें । जब शिष्य इस प्रकार एकीकरण के प्रभाव से अकस्मात् ( अविलम्ब ) उस महानन्द और चैतन्यमय स्थितिको प्राप्तकर उसमें विश्रान्त हो जाता है तब वह पशुजीव शिवात्मभाव प्राप्त करता है । इति श्रीअभिनवगुप्त द्वारा रचित तन्त्रसार के पुत्रकदीक्षा प्रकाशन नाम का चतुर्दश अध्याय है ।