तत्त्वार्थ सूत्र (मोक्षशास्त्र - संस्कृत सूत्र एवं हिन्दी व्याख्या)
Tattvartha Sutra / Mokshashastra with Hindi Commentary
आचार्य उमास्वामी (उमास्वाति) / आचार्य पूज्यपाद द्वारा
पृष्ठ 107, कुल 177 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - ७ For the sake of strengthening the vows, there are five observances¹ for each of these. वाङ्मनोगुप्तीर्यादाननिक्षेपणसमित्यालोकितपान- भोजनानि पञ्च ॥४॥ [ वाङ्मनोगुप्तीर्यादाननिक्षेपणसमित्यालोकितपानभोजनानि ] वचनगुप्ति- वचन को रोकना, मनगुप्ति- मन की प्रवृत्ति को रोकना, ईर्या समिति- चार हाथ जमीन देखकर चलना, आदाननिक्षेपण समिति- जीवरहित भूमि देखकर सावधानी से किसी वस्तु को उठाना धरना और आलोकितपानभोजन- देखकर-शोधकर, भोजन-पानी ग्रहण करना [ पञ्च ] ये पाँच अहिंसा व्रत की भावनायें हैं। Control of speech, control of thought, regulation of movement, care in taking and placing things or objects, and examining food or drink, are five. क्रोधलोभभीरुत्वहास्यप्रत्याख्यानान्यनुवीचिभाषणं च पञ्च ॥५॥ ¹ Bhāvanā is generally rendered as contemplation or meditation. But from what follows ‘observance’ may be taken as a better rendering. 94