तत्त्वार्थ सूत्र (मोक्षशास्त्र - संस्कृत सूत्र एवं हिन्दी व्याख्या)
Tattvartha Sutra / Mokshashastra with Hindi Commentary
आचार्य उमास्वामी (उमास्वाति) / आचार्य पूज्यपाद द्वारा
पृष्ठ 147, कुल 177 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - ९ (The external austerities are) fasting, reduced diet, special restrictions for begging food, giving up stimulating and delicious dishes, lonely habitation, and mortification of the body. प्रायश्चित्तविनयवैयावृत्त्यस्वाध्यायव्युत्सर्गध्यानान्युत्तरम् ॥२०॥ [ प्रायश्चित्तविनयवैयावृत्त्यस्वाध्यायव्युत्सर्गध्यानानि ] सम्यक् रूप से प्रायश्चित्त, सम्यक् विनय, सम्यक् वैयावृत्त्य, सम्यक् स्वाध्याय, सम्यक् व्युत्सर्ग और सम्यक् ध्यान [ उत्तरम् ] ये छः प्रकार के अभ्यन्तर तप हैं। Expiation, reverence, service, study, renunciation, and meditation are the internal austerities. नवचतुर्दशपञ्चद्विभेदा यथाक्रमं प्राग्ध्यानात् ॥२१॥ [ प्राक् ध्यानात् ] ध्यान से पहले के पाँच तप के [ यथाक्रमं ] अनुक्रम से [ नवचतुर्दशपञ्चद्विभेदाः ] नव, चार, दस, पाँच और दो भेद हैं अर्थात् सम्यक् प्रायश्चित के नव, सम्यक् विनय के चार, सम्यक् वैयावृत्त्य के दस, सम्यक् स्वाध्याय के पाँच और सम्यक् व्युत्सर्ग के दो भेद हैं। 134