भारतकोश
वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

पृष्ठ 323, कुल 353 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 323

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri नवम अध्याय तुलनात्मक अनुशीलन शोध विषय के अनुरूप ही वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत विचारों के बारे में तुलनात्मक अध्ययन कर उसकी उपयोगिता के प्रति तर्कसंगत विचारों का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है। १. प्राचीनवाङ्मय में राष्ट्रीयएकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में विचार- प्राचीनवाङ्मय हो या आधुनिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व नैतिक मूल्यों में आमूल चूल परिवर्तन कभी भी नहीं होता। भारत जैसे आदर्श एवं आध्यात्मिकता से ओतप्रोत राष्ट्र में संस्कृति का सम्मान बहुत अधिक है। प्राचीन वाङ्मय का सम्मान भी बहुत अधिक किया जाता है। प्राचीनवाङ्मय में राष्ट्रीयएकता एवं अखण्डता के प्रति सम्पूर्ण दायित्व प्रजा का ही नहीं था। इसमें सर्वप्रथम भूमिका राजा की होती थी। नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सम्मान करने वाला राजा ही राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि में सहायक हो सकता है- ब्रह्मचर्ये॑ण॒ तप॑सा॒ राजा॑ रा॒ष्ट्रं वि रक्ष॑ति।१ अर्थात् ब्रह्मचर्य और तपस्या का पालन करने वाला राजा ही राष्ट्र की रक्षा कर सकता है। जहाँ राष्ट्र का नायक सद् चरित्र और धर्म का पालन करने वाला होगा, उस राष्ट्र की प्रजा का चरित्र स्वाभाविक रूप से उसी के अनुरूप होगा क्योंकि राष्ट्रनायक एक आदर्श माना जाता है और जब सम्पूर्ण राष्ट्र एक आदर्श व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानकर चलेगा तो राष्ट्र की एकता और अखण्डता को पृथक् परिभाषित करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। अथर्ववेद के अनुसार नागरिकों में व्याप्त सद्गुण राष्ट्र की एकता और अखण्डता को कायम रख सकते हैं। महती सत्यनिष्ठा, तरलता, प्रचण्ड क्षात्र-तेज, धर्मानुष्ठान एवं कर्त्तव्यपालन का गुण, प्रत्येक शुभ-कार्य को दक्षतापूर्वक सम्पन्न करना, १. अथर्ववेद ११/५/१७ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान) · पृष्ठ 323, कुल 353 में से · BharatKosha