भारतकोश
वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

पृष्ठ 8, कुल 353 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 8

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

iv

समुद्र इव अगम्य एवं अथाह वैदिक वाङ्मय के चारों वेदों, ब्राह्मणग्रन्थों, आरण्यकों, उपनिषदों एवं सूत्रों में से 'राष्ट्रीय एकता व अखण्डता' विषयक सुविस्तृत सन्दर्भों को, प्राप्त करने के लिए, डॉ० मिश्रा द्वारा उन सब का सूक्ष्म अध्ययन करके उनमें वर्णित समाजदर्शन, राजदर्शन, धर्मदर्शन, आचारदर्शन, शिक्षादर्शन तथा अर्थदर्शन का अलग अलग अनुशीलन करके, उक्त प्रत्येक 'दर्शन' में से शोधविषयक दुर्लभ अंश-रत्नों को खोज निकाला है। निस्सन्देह, वैदुष्य से विभूषित डॉ० अन्नपूर्णा मिश्रा वैदिक संस्कृत समीक्षा जगत् की विशिष्ट विभूति हैं। उनमें अभिव्यक्ति एवं अनुभूति का मणिकांचन योग है। उनका यह शोधग्रन्थ भी तात्विक विश्लेषण के साथ ही विशिष्ट अनुभूतियों को व्यक्त करता है। निश्चय ही यह बृहत्शोधग्रन्थ समीक्षा के भावक सहृदयों के लिए एक विलक्षण ज्ञानदीप सिद्ध होगा, जिसके आलोक में जिज्ञासु को वाञ्छित वस्तु प्राप्त हो सकेगी। अन्नपूर्णाप्रसादेन समीक्षा संप्रवर्द्धते। वेदानां दिव्यविज्ञानं तया लोकेषु दीव्यति॥ लोकमङ्गलकामेन राष्ट्रमङ्गलभावनाम। पुष्णातु भारती नित्यं शङ्करः शं तनोति च॥

दि० ५-५-२०११ ई० डॉ० शिवबालक द्विवेदी प्राचार्य बद्रीविशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फर्रुखाबाद (उ०प्र०) सम्पादक - नवप्रभातम्

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान) · पृष्ठ 8, कुल 353 में से · BharatKosha