भारतकोश
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished489 पृष्ठ

पृष्ठ 200, कुल 489 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 200
१९०श्रीवामनपुराण[ अध्याय ४४

चौवालीसवाँ अध्याय

ऋषियोंसहित ब्रह्माजीका शंकरजीकी शरणमें जाना और स्तवन; स्थाण्वीश्वरप्रसङ्ग और हस्तिरूप शंकरकी स्तुति एवं लिङ्गमें संनिधान

सनत्कुमार उवाचसनत्कुमारने कहा— उन सभी ऋषियोंने ब्रह्माकी इस वाणीको सुनकर संसारके कल्याणार्थ पुनः उपाय पूछा॥ १॥
ब्रह्मणो वचनं श्रुत्वा ऋषयः सर्व एव ते।
पुनरेव च पप्रच्छुर्जगतः श्रेयकारणम्॥ १
ब्रह्मोवाचब्रह्माने कहा— (उत्तर दिया) (आओ), हम सभी लोग हाथमें शूल धारण करनेवाले, त्रिनेत्रधारी भगवान् शंकरकी शरणमें चलें। तुम सब लोग उन्हीं देवदेवके प्रसादसे पहले-जैसे हो जाओगे। ब्रह्माके ऐसा कहनेपर वे लोग उनके साथ श्रेष्ठ पर्वत कैलासपर चले गये और वहाँ उन लोगोंने उमा (पार्वती)-के साथ बैठे हुए शंकरका दर्शन किया। उसके बाद संसारके पितामह ब्रह्माने देवोंके इष्टदेव, तीनों लोकोंके स्वामी वरदानी भगवान् शंकरकी स्तुति करनी आरम्भ की—॥ २—४॥
गच्छामः शरणं देवं शूलपाणिं त्रिलोचनम्।
प्रसादाद् देवदेवस्य भविष्यथ यथा पुरा॥ २
इत्युक्ता ब्रह्मणा सार्धं कैलासं गिरिमुत्तमम्।
ददृशुस्ते समासीनमुमया सहितं हरम्॥ ३
ततः स्तोतुं समारब्धो ब्रह्मा लोकपितामहः।
देवाधिदेवं वरदं त्रैलोक्यस्य प्रभुं शिवम्॥ ४
ब्रह्मोवाचपिनाक धारण करनेवाले वरदानी अनन्त महादेव! स्थाणुस्वरूप परमात्मदेव! आपको मेरा नमस्कार है। भुवनोंके स्वामी भुवनेश्वर तारक भगवान्! आपको सदा नमस्कार है। पुरुषोत्तम! आप ज्ञान देनेवाले अद्वितीय देव हैं। आप कमलगर्भ एवं पद्मेश हैं। आपको बारम्बार नमस्कार है। (प्रचण्ड) घोर-स्वरूप एवं शान्तिमूर्ति! आपको नमस्कार है। विश्वके शासकदेव! आपको नमस्कार है। सुरनायक! आपको नमस्कार है। शूलपाणि शंकर! आपको नमस्कार है। (संसारके रचनेवाले) विश्वभावन! आपको मेरा नमस्कार है॥ ५—८॥
अनन्ताय नमस्तुभ्यं वरदाय पिनाकिने।
महादेवाय देवाय स्थाणवे परमात्मने॥ ५
नमोऽस्तु भुवनेशाय तुभ्यं तारक सर्वदा।
ज्ञानानां दायको देवस्त्वमेकः पुरुषोत्तमः॥ ६
नमस्ते पद्मगर्भाय पद्मेशाय नमो नमः।
घोरशान्तिस्वरूपाय चण्डक्रोध नमोऽस्तु ते॥ ७
नमस्ते देव विश्वेश नमस्ते सुरनायक।
शूलपाणे नमस्तेऽस्तु नमस्ते विश्वभावन॥ ८
एवं स्तुतो महादेवो ब्रह्मणा ऋषिभिस्तदा।
उवाच मा भैर्व्रजत लिङ्गं वो भविता पुनः॥ ९ऋषियों और ब्रह्माने जब इस प्रकार शंकरकी स्तुति की तब महादेव शङ्करने कहा—भय मत करो; जाओ (तुमलोगोंके कल्याणार्थ) लिङ्ग फिर भी (उत्पन्न) हो जायगा। मेरे वचनका शीघ्र पालन करो। लिङ्गकी प्रतिष्ठा कर देनेपर निस्सन्देह मुझे अत्यन्त प्रसन्नता होगी। जो व्यक्ति भक्तिके साथ मेरे लिङ्गकी पूजा करेंगे उनके लिये कोई भी पदार्थ कभी दुर्लभ न होगा।
क्रियतां मद्वचः शीघ्रं येन मे प्रीतिरुत्तमा।
भविष्यति प्रतिष्ठायां लिङ्गस्यात्र न संशयः॥ १०
ये लिङ्गं पूजयिष्यन्ति मामकं भक्तिमाश्रिताः।
न तेषां दुर्लभं किंचिद् भविष्यति कदाचन॥ ११