वामन पुराण

वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished489 पृष्ठ
पृष्ठ 263, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 263
| अध्याय ५६ ] | चण्डिकासे मातृकाओंकी उत्पत्ति, असुरोंसे उनका युद्ध, रक्तबीज-निशुम्भ-शुम्भ-वध | २५३ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| नमोऽस्तु ते त्रिदशरिपुक्षयंकरि
नमोऽस्तु ते शतमखपादपूजिते ।
नमोऽस्तु ते महिषविनाशकारिणी
नमोऽस्तु ते हरिहरभास्करस्तुते ॥ ५७

नमोऽस्तु तेऽष्टादशबाहुशालिनि
नमोऽस्तु ते शुम्भनिशुम्भघातिनि ।
नमोऽस्तु लोकार्त्तिहरे त्रिशूलिनि
नमोऽस्तु नारायणि चक्रधारिणि ॥ ५८

नमोऽस्तु वाराहि सदा धराधरे
त्वां नारसिंहि प्रणता नमोऽस्तु ते ।
नमोऽस्तु ते वज्रधरे गजध्वजे
नमोऽस्तु कौमारि मयूरवाहिनि ॥ ५९ | देवताओंके शत्रुओंका विनाश करनेवाली! आपको नमस्कार है। इन्द्रके द्वारा पूजित चरणोंवाली! आपको नमस्कार है। महिषासुरका विनाश करनेवाली! आपको नमस्कार है। विष्णु, शङ्कर एवं सूर्यसे स्तुति की जानेवाली! आपको नमस्कार है। अष्टादश भुजाओंवाली! आपको नमस्कार है। शुम्भ और निशुम्भका वध करनेवाली! आपको नमस्कार है। समस्त संसारका दुःख हरण करनेवाली! त्रिशूल धारण करनेवाली! आपको नमस्कार है। चक्र धारण करनेवाली नारायणि! आपको नमस्कार है। वाराहि! धराको सदा धारण करनेवाली! आपको नमस्कार है। नारसिंहि! आपके चरणोंपर हम प्रणत हैं, आपको नमस्कार है। वज्र धारण करनेवाली! गजध्वजे! आपको नमस्कार है। कौमारि! मयूरवाहिनि! आपको नमस्कार है ॥ ५६-५९ ॥ |
| नमोऽस्तु पैतामहहंसवाहने
नमोऽस्तु मालाविकटे सुकेशिनि ।
नमोऽस्तु ते रासभपृष्ठवाहिनि
नमोऽस्तु सर्वार्त्तिहरे जगन्मये ॥ ६०

नमोऽस्तु विश्वेश्वरि पाहि विश्वं
निषूद्यारीन् द्विजदेवतानाम् ।
नमोऽस्तु ते सर्वमयि त्रिनेत्रे
नमो नमस्ते वरदे प्रसीद ॥ ६१

ब्रह्माणी त्वं मृडानी वरशिखिगमना
शक्तिहस्ता कुमारी
वाराही त्वं सुवक्त्रा खगपतिगमना
वैष्णवी त्वं सशार्ङ्गी ।
दुर्द्दृश्या नारसिंही घुरघुरितरवा
त्वं तथैन्द्री सवज्रा
त्वं मारी चर्ममुण्डा शवगमनरता
योगिनी योगसिद्धा ॥ ६२

नमस्ते त्रिनेत्रे भगवति तव चरणानुषिक्ता
ये अहरहर्विनतशिरसोऽवनताः ।
नहि नहि परिभवमस्त्यशुभं च
स्तुतिबलिकुसुमकराः सततं ये ॥ ६३ | ब्रह्माके हंसपर बैठनेवाली! आपको नमस्कार है। विकट माला धारण करनेवाली! सुन्दर केशोंवाली! आपको नमस्कार है। गर्दभकी पीठपर बैठनेवाली! आपको नमस्कार है। समस्त क्लेशोंका नाश करनेवाली! जगन्मये! आपको नमस्कार है। विश्वेश्वरि! आपको नमस्कार है। आप विश्वकी रक्षा करें तथा ब्राह्मणों और देवताओंके शत्रुओंका संहार करें। त्रिनेत्रे! सर्वमयि! आपको नमस्कार है। वरदायिनि! आपको बारम्बार नमस्कार है। आप प्रसन्न हों। ब्रह्माणी और मृडानी आप ही हैं। आप ही सुन्दर मोरपर चलनेवाली और हाथमें शक्ति धारण करनेवाली कुमारी हैं। सुन्दर मुखवाली वाराही आप ही हैं तथा गरुड़पर चलनेवाली, शार्ङ्गधनुष धारण करनेवाली वैष्णवी आप ही हैं। घुर-घुर शब्द करनेवाली, देखनेमें भयंकर नारसिंही आप ही हैं। आप ही वज्र धारण करनेवाली ऐन्द्री एवं महामारी चर्ममुण्डा हैं। शवपर चलनेवाली तथा योग सिद्ध कर चुकनेवाली योगिनी भी आप ही हैं। तीन नेत्रोंवाली भगवति! आपको नमस्कार है। आपके चरणोंका आश्रय कर नम्रतासे प्रतिदिन अपना सिर झुकानेवालों तथा बलि एवं फूलोंको हाथमें लिये सर्वदा आपकी स्तुति करनेवालोंका कोई पराजय, अनादर और अकल्याण नहीं होता ॥ ६०-६३ ॥ |