भारतकोश
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished489 पृष्ठ

पृष्ठ 264, कुल 489 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 264
२५४श्रीवामनपुराण[ अध्याय ५६

| एवं स्तुता सुरवरैः सुरशत्रुनाशिनी
प्राह प्रहस्य सुरसिद्धमहर्षिवर्यान्।
प्राप्तो मयाऽद्भुततमो भवतां प्रसादात्
संग्राममूर्ध्नि सुरशत्रुजयः प्रमर्दात्॥ ६४
इमां स्तुतिं भक्तिपरा नरोत्तमा
भवद्भिरुक्तामनुकीर्त्तयन्ति ।
दुःस्वप्ननाशो भविता न संशयो
वरस्तथान्यॊ व्रियतामभीप्सितः॥ ६५ | श्रेष्ठ देवताओंके इस प्रकार प्रार्थना करनेपर देवताओंके शत्रुओंका संहार करनेवाली देवीने देवताओं, सिद्धों और श्रेष्ठ महर्षियोंसे हँसकर कहा—मैंने आपलोगोंकी कृपासे युद्धभूमिमें (शत्रुका) मर्दन कर देवशत्रुओं (दानवों)-पर अत्यन्त अनूठी विजय प्राप्त की है। आपलोगोंसे कही गयी इस स्तुतिको पढ़नेवाले भक्तिपरायण श्रेष्ठ मनुष्योंके दुःस्वप्नोंका निस्सन्देह नाश होगा। (अब) आपलोग दूसरे इच्छित वरको माँगँ॥ ६४-६५॥ | | देवा ऊचुः
यदि वरदा भवती त्रिदशानां
द्विजशिशुगोषु यतस्व हिताय।
पुनरपि देवरिपूनपरांस्त्वं
प्रदह हुताशनतुल्यशरीरे॥ ६६ | देवताओँने कहा— यदि आप देवताओंको वर देना चाहती हैं तो ब्राह्मणों, बच्चों और गौओंके कल्याणके लिये यत्न कीजिये। अग्निके सदृश शरीरवाली! आप (हम सबके) अन्य देवशत्रुओंको भविष्यमें भी जलाकर भस्म करें॥ ६६॥ | | देव्युवाच
भूयो भविष्याम्यसृगुक्षितानना
हराननस्वेदजलोद्भवा सुराः।
अन्धासुरस्याप्रतिपोषणे रता
नाम्ना प्रसिद्धा भुवनेषु चर्चिका॥ ६७
भूयो वधिष्यामि सुरारिमुत्तं
सम्भूय नन्दस्य गृहे यशोदया।
तं विप्रचित्तिं लवणं तथाऽपरौ
शुम्भं निशुम्भं दशनप्रहारिणी॥ ६८
भूयः सुरास्तिष्ययुगे निराशिनी
निरीक्ष्य मारीं च गृहे शतक्रतोः।
सम्भूय देव्याऽमितसत्यधामया
सुरा भरिष्यामि च शाकम्भरी वै॥ ६९
भूयो विपक्षक्षपणाय देवा
विन्ध्ये भविष्याम्यृषिरक्षणार्थम्।
दुर्वृत्तचेष्टान् विनिहत्य दैत्यान्
भूयः समेष्यामि सुरालयं हि॥ ७०
यदाऽरुणाक्षो भविता महासुरः
तदा भविष्यामि हिताय देवताः।
महाभिलिरूपेण विनष्टजीवितं
कृत्वा समेष्यामि पुनस्त्रिविष्टपम्॥ ७१ | देवीने कहा— देवो! मैं पुनः शङ्करके मुखके पसीनेके जलसे उत्पन्न हो करके रक्तसे रञ्जित मुखवाली होकर संसारमें चर्चिका नामसे प्रसिद्ध होऊँगी और अन्धकासुरका संहार करूँगी। फिर मैं नन्दके गृहमें यशोदासे उत्पन्न होकर प्रबल देव-शत्रुका वध करूँगी। वहाँ मैं अवतार लेकर दाँतोंके आघातसे विप्रचित्ति, लवणासुर एवं अन्य शुम्भ-निशुम्भ दानवोंका विनाश करूँगी। देवताओ! कलि-युगमें भोजन न करती हुई इन्द्रके घरमें मारीको देखकर मैं पुनः अमितसत्यधामा देवीके साथ इन्द्रके घर शाकम्भरीके रूपमें प्रकट होकर भरण-पोषण करूँगी। देवताओ! पुनः मैं शत्रुओंके संहार तथा ऋषियोंकी रक्षाके लिये विन्ध्याचलमें उपस्थित होऊँगी। देवो! वहाँ दुराचारी दैत्योंका नाश करनेके बाद पुनः स्वर्ग चली जाऊँगी। देवताओ! अरुणाक्ष नामक महासुरके उत्पन्न होनेपर महाभ्रमरके रूपसे पुनः उत्पन्न होऊँगी एवं उसका संहार कर फिर स्वर्ग चली जाऊँगी॥ ६७–७१॥ |

वामन पुराण · पृष्ठ 264, कुल 489 में से · BharatKosha