वेदान्तसार (सदानन्द योगीन्द्र - विद्वन्मनोरञ्जनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Vedantasara of Sadananda with Hindi Commentary
सदानन्द योगीन्द्र द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 10, कुल 314 में से
संदर्भ में पढ़ेंसाथ ही विशेष शीर्षक में तत्सम्बन्धित अनेक महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का उल्लेख किया है। तत्पश्चात् उस खण्ड के अभिप्राय को डायग्राम बनाकर अध्येता जिज्ञासु के लिए विषय को सहज हृदयंगम कराना ही मुख्य उद्देश्य है। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि अन्य पुस्तकों के समान ही यह पुस्तक भी विद्वत्समुदाय में लोकप्रिय होगी एवं छात्रों की आवश्यकता को पूर्ण करेगी। इस पुस्तक के लेखन में अब तक प्रकाशित अनेक विद्वानों की टीका, एवं व्याख्याओं से सहायता ली गई है। अतः उनके विद्वान् लेखकों के प्रति श्रद्धा से अवनत होकर आभार व्यक्त करता हूँ। पुस्तक को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए विद्वानों के सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। इति शुभम्। 14 मार्च, 2002 राकेश शास्त्री 1-जे-38, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बांसवाडा (राज०) 02962-250026