भारतकोश
विष्णु पुराण

विष्णु पुराण

Vishnu Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished558 पृष्ठ

पृष्ठ 324, कुल 558 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 324

$$ॐ$$ श्रीमन्नारायणाय नमः

श्रीविष्णुपुराण

पञ्चम अंश

पहला अध्याय

वसुदेव-देवकीका विवाह, भारपीडिता पृथिवीका देवताओंके सहित क्षीरसमुद्रपर जाना और भगवान्‌का प्रकट होकर उसे धैर्य बँधाना, कृष्णावतारका उपक्रम

मूल श्लोकहिन्दी अनुवाद
श्रीमैत्रेय उवाच
नृपाणां कथितस्सर्वो भवता वंशविस्तरः।
वंशानुचरितं चैव यथावदनुवर्णितम्॥ १**श्रीमैत्रेयजी बोले—**भगवन्! आपने राजाओंके सम्पूर्ण वंशोंका विस्तार तथा उनके चरित्रोंका क्रमशः यथावत् वर्णन किया॥ १॥
अंशावतारो ब्रह्मर्षे योऽयं यदुकुलोद्भवः।
विष्णोस्तं विस्तरेणाहं श्रोतुमिच्छामि तत्त्वतः॥ २अब, हे ब्रह्मर्षे! यदुकुलमें जो भगवान् विष्णुका अंशावतार हुआ था, उसे मैं तत्त्वतः और विस्तारपूर्वक सुनना चाहता हूँ॥ २॥
चकार यानि कर्माणि भगवान्पुरुषोत्तमः।
अंशांशेनावतीर्योर्व्यां तत्र तानि मुने वद॥ ३हे मुने! भगवान् पुरुषोत्तमने अपने अंशांशसे पृथ्वीपर अवतीर्ण होकर जो-जो कर्म किये थे, उन सबका आप मुझसे वर्णन कीजिये॥ ३॥
श्रीपराशर उवाच
मैत्रेय श्रूयतामेतद्यत्पृष्टोऽहमिह त्वया।
विष्णोरंशांशसम्भूतिचरितं जगतो हितम्॥ ४**श्रीपराशरजी बोले—**हे मैत्रेय! तुमने मुझसे जो पूछा है वह संसारमें परम मंगलकारी भगवान् विष्णुके अंशावतारका चरित्र सुनो॥ ४॥
देवकस्य सुतां पूर्वं वसुदेवो महामुने।
उपयेमे महाभागां देवकीं देवतोपमाम्॥ ५हे महामुने! पूर्वकालमें देवककी महाभाग्यशालिनी पुत्री देवीस्वरूपा देवकीके साथ वसुदेवजीने विवाह किया॥ ५॥
कंसस्तयोर्वररथं चोदयामास सारथिः।
वसुदेवस्य देवक्याः संयोगे भोजनन्दनः॥ ६वसुदेव और देवकीके वैवाहिक सम्बन्ध होनेके अनन्तर [विदा होते समय] भोजनन्दन कंस सारथि बनकर उन दोनोंका माङ्गलिक रथ हाँकने लगा॥ ६॥
अथान्तरिक्षे वागुच्चैः कंसमाभाष्य सादरम्।
मेघगम्भीरनिर्घोषं समाभाष्येदमब्रवीत्॥ ७उसी समय मेघके समान गम्भीर घोष करती हुई आकाशवाणी कंसको ऊँचे स्वरसे सम्बोधन करके यों बोली—॥ ७॥
यामेतां वहसे मूढ सह भर्त्रा रथे स्थिताम्।
अस्यास्तवाष्टमो गर्भः प्राणानपहरिष्यति॥ ८“अरे मूढ़! पतिके साथ रथपर बैठी हुई जिस देवकीको तू लिये जा रहा है इसका आठवाँ गर्भ तेरे प्राण हर लेगा”॥ ८॥
श्रीपराशर उवाच
इत्याकर्ण्य समुत्पाट्य खड्गं कंसो महाबलः।
देवकीं हन्तुमारब्धो वसुदेवोऽब्रवीदिदम्॥ ९**श्रीपराशरजी बोले—**यह सुनते ही महाबली कंस [म्यानसे] खड्ग निकालकर देवकीको मारनेके लिये उद्यत हुआ। तब वसुदेवजी यों कहने लगे—॥ ९॥