बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 128, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( १२७ ) ८. अष्टमावस्था : बहुत ही कम लोगों के हाथों में इस प्रकार की सूर्य रेखा देखने को मिलती है । ऐसे व्यक्तियों के जीवन में धन, मान, पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य, यश, कीर्ति आदि का कोई प्रभाव नहीं रहता । ये व्यक्ति सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले तथा धर्म में पूरी आस्था रखने वाले होते हैं । ऐसे व्यक्ति उच्च कोटि के व्यापारी एवं सफल साहित्यकार होते हैं । ६. नवमावस्था : यह रेखा सुन्दर, स्पष्ट और लालिमा लिये हुए जिस व्यक्ति की हथेली में होती है उस व्यक्ति का बचपन अत्यन्त सुखमय व्यतीत होता है । उसके जीवन में धन, ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं रहती । जीवन में ऐसे लोगों को बहुत अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता । थोड़े से प्रयत्नों से ही इनको जीवन में सफलताएं मिलती रहती हैं । ऐसे व्यक्ति ऊंचे स्तर के व्यापारी होते हैं । परन्तु इन लोगों में एक कमी यह होती है कि इनका सम्बन्ध निम्नस्तर के व्यक्तियों से विशेष होता है, जिसकी वजह से समाज में इनका सम्मान कुछ कम होता है । परन्तु ये अपने जीवन में न तो समाज की परवाह करते हैं और न अपने ऊपर किसी प्रकार का अंकुश ही मानते हैं । १०. दशमावस्था : जिन हथेलियों में इस प्रकार के यश रेखा, या सूर्य रेखा देखने को मिलती है वे व्यक्ति चतुर तथा उत्साही होते हैं । बात के मूल में ये तुरन्त पहुंच जाते हैं, और सामने वाले व्यक्ति के चेहरे को देख कर ही उसके मन के भावों को पहिचान लेते हैं । जीवन में ये स्वतंत्र प्रकृति से बने रहते हैं । एक बार ये जो भी निर्णय ले लेते हैं, उस पर पूरी तरह से अमल करते हैं । जीवन में ऐसे व्यक्ति सफल एवं श्रेष्ठ मित्र कहे जा सकते हैं । ११. एकादशावस्था : जिन लोगों के हाथों में यह रेखा पाई जाती है, वे व्यक्ति प्रबल भाग्यशाली होते हैं, उनको जीवन में कई बार आकस्मिक धन-लाभ होता है । समाज में भौतिक दृष्टि से इनके जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती सभी दृष्टियों से ये व्यक्ति सुखी और सफल कहे जाते हैं । १२. द्वादशावस्था : बहुत कम व्यक्तियों के हाथों में इस प्रकार की सूर्य रेखा देखने को मिलती है, जिन व्यक्तियों के हाथों में ये रेखा होती है वे सफल अभिनेता होता है, तथा अपनी कला के माध्यम से अतुल्य धन तथा यश प्राप्त करते हैं । अब मैं सूर्य से सम्बन्धित कुछ नए तथ्य पाठकों के सामने स्पष्ट कर रहा हूं : १. लम्बी स्पष्ट और सीधी सूर्य रेखा व्यक्ति को यश, मान, प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक होती है । २. यदि दोनों हाथों में यह रेखा स्पष्ट हो तो वह व्यक्ति अपने जीवन में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है । ३. यदि यह रेखा बिना कहीं से कटे हुए अपनी पूरी लम्बाई लिये हुए हो तो उसके जीवन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती ।