बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 167, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( १६६ ) ४. बड़ा त्रिभुज व्यक्ति के विशाल हृदय का परिचायक है । ५. संकीर्ण अस्पष्ट त्रिभुज व्यक्ति की संकीर्ण मनोवृत्ति को स्पष्ट करता है । ६. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बड़े त्रिभुज में एक और छोटा त्रिभुज बन जाय तो वह व्यक्ति निश्चय ही उच्च पद प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करता है । ७. यदि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति सरल, और मधुर स्वभाव वाला रसिक मिजाज, शान-शौकत से रहने वाला तथा ऊंचे स्तर का व्यक्ति होता है । ८. यदि हथेली में टूटा हुआ लहरदार या दूषित त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति कामी एवं पर-स्त्री-गामी होता है । यदि स्त्री के हाथ में ऐसा त्रिभुज हो तो वह निश्चय ही कुलटा होती है। ६. यदि मंगल पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति रणकुशल तथा युद्ध में धैर्य दिखाने वाला होता है। वीरता में वह राष्ट्रीय पुरस्कारों से सुशोभित होता है। परन्तु यदि इस पर्वत पर दूषित त्रिकोण हो तो वह व्यक्ति निर्दयी तथा कायर होता है । १०. यदि राहू क्षेत्र पर बिना दोष के त्रिभुज हो तो ऐसा व्यक्ति अपने यौवनकाल में अत्यन्त ऊंचे पद पर पहुंचता है। साथ ही वह व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करता है। यदि राहू क्षेत्र पर दो संयुक्त त्रिभुज हों तो वह व्यक्ति अभाग्य-शाली माना जाता है । ११. प्लूटो पर्वत पर यदि श्रेष्ठ त्रिभुज हो तो उसका बुढ़ापा आनन्द से व्यतीत होता है। परन्तु दो संयुक्त त्रिभुज होने पर उसकी बुढ़ापे में बदनामी होती है । १२. यदि गुरु पर्वत पर निर्दोष त्रिभुज हो तो ऐसे व्यक्ति धूर्त कूटनीतिज्ञ तथा हमेशा अपनी उन्नति की इच्छा रखने वाले होते हैं। इसके विपरीत दोषयुक्त त्रिभुज होने पर वह घमण्डी तथा स्वार्थी होता है । १३. शनि पर्वत पर निर्दोष त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति तंत्र मंत्र के क्षेत्र में अधिकारी माना जाता है। सदोष त्रिभुज होने पर वह ऊंचे स्तर का ठग तथा धोखा देने वाला होता है । १४. सूर्य पर्वत पर यदि निर्दोष त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति धार्मिक परोपकारी, तथा दूसरों का हितचिन्तन करने वाला होता है। जबकि सदोष त्रिभुज होने पर समाज में निन्दा का पात्र बनता है। उसे जीवन में सफलता नहीं मिल पाती तथा उसकी भाग्यवृद्धि में बराबर बाधाएं आती रहती हैं । १५ यदि बुध क्षेत्र पर त्रिभुज का चिह्न हो तो वह व्यक्ति अपने जीवन में एक सफल वैज्ञानिक होता है साथ ही व्यापार की दृष्टि से भी जीवन में अत्यन्त उच्च कोटि की सफलता प्राप्त करता है। ऐसे लोग विदेशों में अपना व्यापार फैलाकर