भारतकोश
बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 214, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 214

( २१३ ) टिप्पणी :—सामुद्रिक ग्रन्थों में इसके बारे में यह लिखा हुआ है कि ऐसा व्यक्ति प्रयत्न करे तो सरपंच, म्युनिसिपल कमिश्नर या जिला बोर्ड के सदस्य का पद सुशो- भित करता है । यद्यपि ऐसे व्यक्ति सफल राजनीतिज्ञ नहीं होते; परन्तु फिर भी ऊँचे स्तर के मन्त्रियों एवं विधायकों का विश्वासपात्र होता है । वासी योग : परिभाषा :—यदि हथेली में शनि मुद्रा एवं बुध मुद्रा विद्यमान हो तो वासी योग होता है । फल :—जिसके हाथ में वासी योग होता है वह व्यक्ति अपने कार्य में चतुर एवं दक्ष होता है । ऐसा व्यक्ति हर समय मुस्कराने वाला प्रसन्नचित गुणी और चतुर होता है तथा उसके प्रत्येक कार्य में चतुराई स्पष्ट दिखाई देती है । परिवार की दृष्टि से भी ऐसे व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता । पहले तो उसके सामने कोई शत्रु आता ही नहीं और यदि आता भी है तो स्वतः ही उसका पतन हो जाता है । यदि हाथ में वासी योग हो, परन्तु भाग्यरेखा टूटी हुई हो तो वह व्यक्ति जीवन में कई ऐसी भयंकर भूलें कर लेता है जिससे वह दुखी और परेशान रहता है । उसके मन में हर समय बदला लेने की भावना बनी रहती है और धोखा देकर धन संचय करने की प्रवृत्ति ही उसके जीवन में विशेष रूप से रहती है । यदि सूर्य रेखा टूटी हुई, कमजोर हो या सूर्य रेखा का अभाव हो तो वह व्यक्ति अत्यन्त साधारण एवं दुखमय जीवन व्यतीत करने के लिये बाध्य होता है । टिप्पणी : वासी योग देखते समय सूर्य रेखा तथा शनि रेखा पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए । इनका अध्ययन करने के बाद ही उसका फलाफल किया जाना ज्यादा उचित एवं प्रामाणिक रहता है । वेशि योग : परिभाषा : यदि हथेली में बुध मुद्रा तथा शनि मुद्रा हो पर इसके साथ ही साथ 'गर्डेल आफ वीनस' अर्थात् शुक्र मुद्रा भी हो तो उसके हाथ में वेशि योग होता है । फल : जिस व्यक्ति का जन्म वेशि योग में होता है वह व्यक्ति सौम्य स्वभाव वाला, चतुर, धीर तथा गम्भीर होता है । अपनी बातचीत के माध्यम से वह दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है तथा ऐसे व्यक्ति नेतृत्व करने में दक्ष होते हैं । परन्तु इतना होने पर भी उसके जीवन में आर्थिक अभाव