बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 292, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( २६१ ) यूप योग : परिभाषा : यदि हथेली में कहीं पर वृक्ष का चिन्ह दिखाई दे तो यूप योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति आत्म केन्द्रित, निस्वार्थ भाव रखने वाला, थोड़े में ही संतोष रखने वाला तथा कमजोर चरित्र वाला व्यक्ति होता है । नव योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कही पर भी स्तम्भ का चिन्ह हो तो नव योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति जीवन में सुखी, सफल एवं गृहस्थ जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट रहने वाला व्यक्ति होता है । दण्ड योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कही पर भी तलवार का चिन्ह हों तो उसके हाथ में दण्ड योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है उसके जीवन में पत्नी से बराबर मतभेद बना रहता है । पूर्ण संतान सुख उसे प्राप्त नहीं होता तथा एक प्रकार से उसके गृहस्थ सुख में न्यूनता रहती हैं ।