भारतकोश
बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 36, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 36

( ३५ )

है । यहां यह बात समझ लेनी चाहिए कि नाखूनों पर धब्बे समय-समय पर दिखाई देते हैं और लोप भी हो जाते हैं। जब भी उंगलियों पर काले धब्बे दिखाई देने लग जाएं तब यह समझ लेना चाहिए कि इस व्यक्ति के रक्त में दूषितता आ गई है। शीघ्र ही ऐसा व्यक्ति चेचक, मलेरिया, बुखार या ऐसी ही किसी रक्त से सम्बन्धित बीमारी से पीड़ित होने वाला है। २. सफेद धब्बे : नाखूनों पर सफेद धब्बे रक्त भ्रमण में गतिरोध को स्पष्ट करते हैं और ये धब्बे भावी रोग के सूचक होते हैं। जब ऐसे धब्बे उंगलियों पर दिखाई देने लग जाएं तो यह समझ लेना चाहिए कि यह व्यक्ति शीघ्र ही बीमार पड़ने वाला है। ३. नाखूनों की जड़ों में छोटा अर्द्धचन्द्र होना : नाखूनों की जड़ों में कई बार अर्द्धचन्द्र दिखाई देने लग जाते हैं। ये अर्द्धचन्द्र प्रगति के सूचक हैं। १—तर्जनी उंगली पर अर्द्धचन्द्र बने तो शीघ्र ही नौकरी में अथवा राज्य सेवा में उन्नति या शुभ समाचार मिलने के आसार बनते हैं। २—मध्यमा उंगली पर अर्द्धचन्द्र इस बात का सूचक है कि व्यक्ति को शीघ्र ही मशीनरी सम्बन्धी कार्यों में लाभ होने वाला है तथा उसे आकस्मिक धन का लाभ अथवा शुभ समाचार मिल सकेंगे। ३—अनामिका उंगली पर यदि ऐसा अर्द्धचन्द्र दिखाई दे तो शीघ्र ही सम्मान वृद्धि, प्रतिष्ठा वृद्धि एवं समाज में आदर बढ़ता है। ४—कनिष्ठिका उंगली पर अर्द्धचन्द्र बने तो व्यापारिक कार्यों से लाभ होने के आसार बढ़ जाते हैं। ५—अंगूठे के नाखून की जड़ में यदि यह अर्द्धचन्द्र बने तो समस्त प्रकार के शुभ कार्य, उन्नति एवं शुभ संकेत समझना चाहिए। ४. नाखूनों की जड़ों में बड़ा अर्द्धचन्द्र होना : ऊपर मैंने छोटे अर्द्धचन्द्र के बारे में विवरण दिया है परन्तु कई बार बड़ा अर्द्धचन्द्र भी दिखाई दे जाता है जोकि लगभग आधे नाखून को घेर लेता है। बड़ा अर्द्धचन्द्र यदि दिखाई दे तो विपरीत फल समझना चाहिए। ऊपर प्रत्येक उंगली के सम्बन्ध में जो फल बतलाए हैं उनसे विपरीत विचार करना चाहिए। ऊपर मैंने सफेद और काले धब्बों के बारे में विवरण दिया है। इस सम्बन्ध में यह भी जानना उचित रहेगा कि यदि अंगूठे पर सफेद धब्बा दिखाई दे तो वह प्रेम का सूचक होता है जबकि काला धब्बा निकट भविष्य में ही अपराध होने की सूचना देता है। इसी प्रकार तर्जनी उंगली पर काला धब्बा आर्थिक हानि का संकेत करता