बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 68, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( ६७ ) सामान्य विकसित हो और उस पर वर्ग के आकार का चिन्ह दिखाई दे जाय तो वह व्यक्ति बहुत ऊंचे स्तर का अपराधी होगा, ऐसा समझना चाहिए। ये व्यक्ति कानून तोड़ने में विश्वास रखते हैं तथा अस्थिर मति वाले ऐसे व्यक्ति समाज-विरोधी कार्य करने में चतुर होते हैं। इनके हाथो में बुध पर्वत सही रूप से विकसित होता है, वे मनोविज्ञान के क्षेत्र में माहिर होते है। तथा सामने वाले व्यक्ति को किस प्रकार प्रभावित करना चाहिए इस बात को ये भली प्रकार से जान लेते हैं। ऐसे व्यक्ति व्यापारिक कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। जिनके हाथों में बुध पर्वत विकसित होता है वे व्यक्ति अवसरवादी होते हैं ठीक समय की तलाश में रहते हैं, और उस समय का पूरा-पूरा उपयोग करने में ये दक्ष माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति सफल वक्ता होते हैं। एक प्रकार से देखा जाय तो ऐसे व्यक्ति पूर्णतः भौतिकवादी कहे जाते हैं। धन-संचय करने में ये उचित-अनुचित आदि का कोई ख्याल नहीं रखते। दर्शन, विज्ञान, गणित आदि कार्यों में ये विशेष रुचि लेते हैं। तथा ऐसे व्यक्ति जीवन में श्रेष्ठ वकील, श्रेष्ठ वक्ता तथा श्रेष्ठ अभिनेता होते हैं। लेखन के क्षेत्र में भी ऐसे व्यक्ति