अध्यात्म रामायण

अध्यात्म रामायण
Adhyatma Ramayana
महर्षि वेदव्यास (टीकाकार: मुनीलाल) द्वारा
DevanagariHindipublished423 पृष्ठ
पृष्ठ 170, कुल 423 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 170
सर्ग १० ] अरण्यकाण्ड १४७
| श्रीराम उवाच | श्रीरामचन्द्रजी बोले—पुरुषत्व-स्त्रीत्वका भेद अथवा |
|---|---|
| पुंस्त्वे स्त्रीत्वे विशेषो वा जातिनामाश्रमादयः । | जाति, नाम और आश्रम—ये कोई भी मेरे भजन- |
| न कारणं मद्भजने भक्तिरेव हि कारणम् ॥२०॥ | के कारण नहीं हैं। उसका कारण तो एकमात्र मेरी भक्ति ही है ॥२०॥ जो मेरी भक्तिसे विमुख हैं वे |
| यज्ञदानतपोभिर्वा वेदाध्ययनकर्मभिः । | यज्ञ, दान, तप अथवा वेदाध्ययन आदि किसी भी कर्मसे |
| नैवं द्रष्टुमंहं शक्यो मद्भक्तिविमुखैः सदा ॥२१॥ | मुझे कभी नहीं देख सकते ॥२१॥ अतः हे भामिनि ! मैं संक्षेपसे अपनी भक्तिके साधनोंका वर्णन |
| तस्माद्भाभिनि सङ्क्षेपाद्वक्ष्येऽहं भक्तिसाधनम् । | करता हूँ। उनमें पहला साधन तो सत्सङ्ग ही है |
| सतां सङ्गतिरेवात्र साधनं प्रथमं स्मृतम् ॥२२॥ | ॥२२॥ मेरे जन्म-कर्मोंकी कथाका कीर्तन करना |
| द्वितीयं मत्कथालापस्तृतीयं मद्गुणेरणम् । | दूसरा साधन है, मेरे गुणोंकी चर्चा करना—यह तीसरा उपाय है और (गीता-उपनिषदादि) मेरे वाक्योंकी |
| व्याख्यातृत्वं मद्वचसां चतुर्थं साधनं भवेत् ॥२३॥ | व्याख्या करना उसका चौथा साधन है ॥२३॥ हे |
| आचार्योपासनं भद्रे मद्बुद्ध्याऽमायया सदा । | भद्रे ! अपने गुरुदेवकी निष्कपट होकर भगवद्बुद्धिसे सेवा करना पाँचवाँ, पवित्र स्वभाव, यम-नियमादिका |
| पञ्चमं पुण्यशीलत्वं यमादि नियमादि च ॥२४॥ | पालन और मेरी पूजामें प्रेम होना छठा, तथा मेरे |
| निष्ठा मत्पूजने नित्यं षष्ठं साधनमीरितम् । | मन्त्रकी सांगोपांग उपासना करना सातवाँ साधन कहा |
| मम मन्त्रोपासकत्वं साङ्गं सप्तममुच्यते ॥२५॥ | जाता है ॥२४-२५॥ मेरे भक्तोंकी मुझसे भी अधिक पूजा करना, समस्त प्राणियोंमें मेरी भावना करना, |
| मद्भक्तेष्वधिका पूजा सर्वभूतेषु मन्मतिः । | बाह्य पदार्थोंमें आसक्त न होना और शम-दमादि- |
| वाह्यार्थेषु विरागित्वं शमादिसहितं तथा ॥२६॥ | सम्पन्न होना—यह मेरी भक्तिका आठवाँ साधन है तथा तत्त्व-विचार करना नवाँ है। हे भामिनि ! |
| अष्टमं नवमं तत्त्वविचारो मम भामिनि । | इस प्रकार यह नौ प्रकारकी भक्ति है। हे शुभ- |
| एवं नवविधा भक्तिः साधनं यस्य कस्य वा ॥२७॥ | लक्षणे ! जिस किसीमें ये साधन होते हैं वह स्त्री, पुरुष अथवा पशु-पक्षी आदि कोई भी क्यों न हो उसमें प्रेम- |
| स्त्रियो वा पुरुषस्यापि तिर्यग्योनिगतस्य वा । | लक्षणा-भक्तिका आविर्भाव हो ही जाता है ॥२६- |
| भक्तिः सञ्जायते प्रेमलक्षणा शुभलक्षणे ॥२८॥ | २८॥ भक्तिके उत्पन्न होने मात्रसे ही मेरे स्वरूपका |
| भक्तौ सञ्जातमात्रायां मत्तत्त्वानुभवस्तदा । | अनुभव हो जाता है और जिसे मेरा अनुभव हो जाता है उसकी उसी जन्ममें निस्सन्देह मुक्ति हो जाती है |
| ममानुभवसिद्धस्य मुक्तिस्तत्रैव जन्मनि ॥२९॥ | अतः यह सिद्ध हुआ कि मोक्षका कारण भक्ति ही |
| स्यात्तस्मात्कारणं भक्तिर्मोक्षस्येति सुनिश्चितम् । | है। (भक्तिके उपरोक्त नौ साधनोंमेंसे) जिसमें पहला |
| प्रथमं साधनं यस्य भवेत्तस्य क्रमेण तु ॥३०॥ | साधन होता है उसमें क्रमशः ये सभी आ जाते हैं। तब फिर उसे भक्ति तथा मुक्तिका प्राप्त होना निश्चित |
| भवेत्सर्वं ततो भक्तिर्मुक्तिरेव सुनिश्चितम् । | ही है। तू मेरी भक्तिसे युक्त है इसीलिये मैं तेरे पास |
| यस्मान्मद्भक्तियुक्ता त्वं ततोऽहं त्वामुपस्थितः॥३१॥ | आया हूँ ॥२९-३१॥ अब, मेरा दर्शन होनेसे तेरी मुक्ति हो ही जायगी—इसमें सन्देह नहीं। यदि तुझे |
| इतो मदर्शनान्मुक्तिस्तव नास्त्यत्र संशयः । | पता हो तो बता इस समय कमललोचना सीता |
| यदि जानासि मे ब्रूहि सीता कमललोचना ॥३२॥ | कहाँ है। मेरी प्रियदर्शना प्रियाको कौन ले गया है ? |
| कुत्रास्ते केन वा नीता प्रिया मे प्रियदर्शना ॥३३॥ | ॥३२-३३॥ |