भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 106, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 106

( १६ )

ज्ञानसागर

मद रु मांस कहैं त्यागै दोऊ । मिथ्या जीव घात पुनि सोऊ॥ सत आमन पर निद्रा त्यागी । भली बुरी सैं रहत बिरागी ॥ जाइ जहाँ बर जहैं हितकारी । ऊचट न परई अन्तर भारी ॥ शुध्दावन्त हित कारी होई । अति प्रिय जानसमोवहि सोई॥ यहि सम दूसर व्रत नहि जाना । ते जन पूनौ आरत ठाना ॥ कहौ जान दासा तन जोई । भागी जीव पावहि निजसोई॥ शिष्य होय जो तन मन वारे । गुरु आज्ञा कबहुँ नहि टारे ॥ गुरु दे शब्द मुक्ति जे होई । तेहि समान दूसर नहि कोई ॥

साखी-तन मन गुरु को दीजिये, मुक्ति पदार्थ जान ॥

गुरु की सेवा मुक्ति फल, यह गेही सहिदान ॥

गुरु लक्षण-चोपाई

गुरु सोई जो सब ते न्यारा । सो सब मैं भाखौ उपचारा ॥ जल तैं पुरइन का है मूला । पानी पत्र न लागै फूला ॥ जातैं देह धरा कडिहारा । तातैं चाहिये सब उपचारा ॥ जैसे मूल पुरइन को पानी । ऐसेहि दुनियाँ की सहिदानी ॥ काया धरे सब न कडिहारा । पुरइन भेद तैं उतरे पारा ॥ केतो शिष्य करे सनमाना । ते पानी पुरइन सम जाना ॥ इतना सुनै रहै लपटाई । तो वह जग समान है भाई ॥ पुरइन मुक्ति लोक में बासा । गुरुबिनपरहि कालकी फांसा ॥ काल बस जीव नहि तरई । तेहि विश्वास जन्म सोइ धरई ॥ कहा सन्त सबहि में भेदा । आप स्वारथी करहि उच्छेदा ॥

साखी-नहीं सहज सत गुरु वचन, करम कुटिलता ठान ॥

चले लोक गति नरकहुँ, सरिता सिंधु समान ॥

लोक गर्व गति राखे भाऊ । ताको देख मास पुनि खाऊ ॥ बहुत यत्न मैं भाव बताया । जो नहि बूझ अन्त पछिताया ॥