कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)
महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा
स्रोत: कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1961 (उद्गम)
पृष्ठ 586, कुल 1079 में से
संदर्भ में पढ़ेंनवम लम्बक ५३१ वह अनंगप्रभा भी अपनी विद्याओं को पुनः प्राप्त करके दिव्य शोभा धारण की हुई उसी शरीर में वह दूसरी के समान प्रतीत होती हुई विद्याधरी बन गई ॥४०६॥ शाप-मुक्त वह दम्पती मदनप्रभ और अनंगप्रभा परस्पर शरीर को देखने से अत्यधिक प्रसन्न और अनुरागी तथा विद्याधर-पति समर य तीनों आकाश में उड़कर विद्याधरों के वीरपुर नामक नगर को चले गये ॥४०७॥ वहाँ जाकर समर ने अपनी कन्या अनंगप्रभा को विद्याधराधिपति मदनप्रभ के लिए विधिपूर्वक प्रदान कर दिया। वह मदनप्रभ भी शाप-मुक्त और प्रसन्न अनंगप्रभा के साथ अपने नगर में सुखपूर्वक रहने लगा ॥४०८॥ इस प्रकार, अपनी दुर्नीति के फलस्वरूप दिव्य व्यक्ति मनुष्य-लोक में अवतीर्ण होते हैं और उसके अनुरूप फल भोगकर पूर्वजन्म के पुण्यों के प्रभाव से फिर से अपनी गति को प्राप्त होते हैं ॥४०९॥ अलंकारवती के साथ नरवाहनदत्त अपने मन्त्री गोमुख से इस प्रकार कथा सुनकर सन्तुष्ट हुआ और उसके अनन्तर उसने दैनिक कृत्य (स्नान संध्या आदि) के लिए उठ गया ॥४१०॥ महाकवि श्रीसोमदेवभट्ट विरचित कथासरित्सागर के अलंकारवती लम्बक का द्वितीय तरंग समाप्त तीसरा तरंग नरवाहनदत्त और कार्पटिक (भिखारी) की कथा किसी दिन अलंकारवती के साथ बैठे हुए नरवाहनदत्त से उसके मन्त्री मरुभूति ने कहा--॥१॥ देखिए स्वामी ! चमड़े के वस्त्र, जटाओं और दुबले-सूखे शरीरवाला यह बेचारा भिखारी दिन-रात शीत हो या धूप आपके राजद्वार से जरा भी हटता नहीं। इस पर आप कृपा क्यों नहीं करते ? ॥२-३॥ समय पर थोड़ा दिया हुआ भी बहुत होता है। असमय में बहुत देने पर भी क्या लाभ ? अतः जबतक यह मरता नहीं तबतक इस पर कृपा करो ॥४॥