भारतकोश
अध्यात्म रामायण

अध्यात्म रामायण

Adhyatma Ramayana

महर्षि वेदव्यास (टीकाकार: मुनीलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished423 पृष्ठ

पृष्ठ 101, कुल 423 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 101
८०अध्यात्मरामायण[सर्ग ७

इत्युक्त्वा पादयोस्तस्य पतितो गद्गदाक्षरः।
तदा मामाह स मुनिर्मा भैषीर्नृपसत्तम ॥२६॥
ब्रह्महत्या स्पृशेन्न त्वां वैश्योऽहं तपसि स्थितः।
पितरौ मां प्रतीक्षेते क्षुत्तृड्भ्यां परिपीडितौ ॥२७॥
तयोस्त्वमुदकं देहि शीघ्रमेवाविचारयन्।
न चेत्त्वां भस्मसात्कुर्यात्पिता मे यदि कुप्यति॥२८॥
जलं दत्त्वा तु तौ नत्वा कृतं सर्वं निवेदय।
शल्यमुद्धर मे देहात्प्राणांस्त्यक्ष्यामि पीडितः॥२९॥

इत्युक्तो मुनिना शीघ्रं बाणमुत्पाट्य देहतः।
सजलं कलशं धृत्वा गतोऽहं यत्र दम्पती ॥३०॥
अतिवृद्धावन्धदृशौ क्षुत्पिपासादितौ निशि।
नायाति सलिलं गृह्य पुत्रः किं वाऽत्र कारणम्॥३१॥
अनन्यगतिकौ वृद्धौ शोच्यौ तृट्परिपीडितौ।
आवामुपेक्षते किं वा भक्तिमानावयोः सुतः॥३२॥
इतिचिन्ताव्याकुलौ तौ मत्पादन्यासजं ध्वनिम्।
श्रुत्वा प्राह पिता पुत्र किं विलम्बः कृतस्त्वया।३३।
देह्यावयोः सुपानीयं पिव त्वमपि पुत्रक।
इत्येवं लपतोर्भीत्या सकाशमगमं शनैः ॥३४॥
पादयोः प्रणिपत्याहमब्रुवं विनयान्वितः।
नाहं पुत्रस्त्वयोध्याया राजा दशरथोऽस्म्यहम्।३५।
पापोऽहं मृगयासक्तो रात्रौ मृगविहिंसकः।
जलावचाराद्दूरेऽहं स्थित्वा जलगतं ध्वनिम्।३६।
श्रुत्वाहं शब्दवेधित्वादेकं बाणमथात्यजम्।
हतोऽस्मीति ध्वनिं श्रुत्वा भयात्तत्राहमागतः ॥३७॥
जटा विकीर्य पतितं दृष्ट्वाहं मुनिदारकम्।
भीतो गृहीत्वा तत्पादौ रक्ष रक्षेति चाब्रवम् ॥३८॥

"ऐसा कहकर मैं गद्गद-कण्ठ हो उनके चरणोंमें गिर पड़ा। तब उन मुनीश्वरने मुझसे कहा—'हे नृपश्रेष्ठ! डरो मत ॥२६॥ तुम्हें ब्रह्महत्या नहीं लगेगी, क्योंकि मैं तपस्यामें लगा हुआ वैश्य हूँ। मेरे माता-पिता भूख और प्याससे व्याकुल हुए मेरी बाट देखते होंगे ॥२७॥ इसलिये अब बिना कुछ सोच-विचार किये शीघ्र ही तुम उन्हें जल दे आओ, नहीं तो यदि मेरे पिता कुपित हो गये तो तुम्हें भस्म कर डालेंगे ॥२८॥ उन्हें जल देकर और नमस्कार कर अपना सारा कृत्य सुना देना। मुझे अत्यन्त पीड़ा हो रही है, तुम मेरे शरीरमेंसे बाण निकाल दो, अब मैं प्राण छोड़ूँगा' ॥२९॥

"मुनिके ऐसा कहनेपर मैंने तुरन्त ही उनके शरीरमेंसे बाण निकाल दिया और जलका घड़ा लेकर जहाँ उनके माता-पिता थे वहाँ गया ॥३०॥ उस समय वे इस प्रकार चिन्तामें व्याकुल हो रहे थे—'हम अत्यन्त वृद्ध और आँखोंसे लाचार हैं तथा भूख-प्याससे पीड़ित हो रहे हैं; क्या कारण है कि इस रात्रिके समयमें हमारा पुत्र अभीतक जल लेकर नहीं लौटा, हमारा और कोई सहारा नहीं है, हम वृद्ध, शोचनीय और प्याससे व्याकुल हैं। क्या कारण है कि ऐसी अवस्थामें हमारा पितृभक्त पुत्र हमारी उपेक्षा कर रहा है?' इसी समय मेरे पैरोंकी आहट सुनकर पिताने पूछा—"बेटा! आज तुमने इतनी देरी कैसे की? ॥३१-३३॥ लाओ, शीघ्र ही हमें पवित्र जल पिलाओ और तुम भी पिओ।" उनके इस प्रकार कहनेपर मैं डरते-डरते धीरेसे उनके पास गया ॥३४॥ और उनके चरणोंमें प्रणाम करके अति नम्रतापूर्वक कहा—'मैं आपका पुत्र नहीं हूँ, बल्कि अयोध्याका राजा दशरथ हूँ ॥३५॥ मैं पापात्मा मृगयाकी आसक्तिके कारण रात्रिके समय पशुओंका वध करता फिरता था। यद्यपि मैं उस समय जलके तीरसे दूर था किन्तु शब्दवेधी होनेके कारण जलमें हुए शब्दको सुनकर वहाँ मृग समझकर उसे मारनेके लिये मैंने एक बाण छोड़ दिया। पर जब मैंने यह शब्द सुना कि—'मैं मारा गया' तो डरता हुआ वहाँ आया ॥३६-३७॥ वहाँ आनेपर जब मैंने एक मुनिकुमारको जटा बिखेरे हुए पड़े देखा तो भयसे उसके चरण पकड़कर कहा 'रक्षा

अध्यात्म रामायण · पृष्ठ 101, कुल 423 में से · BharatKosha