अध्यात्म रामायण

अध्यात्म रामायण
Adhyatma Ramayana
महर्षि वेदव्यास (टीकाकार: मुनीलाल) द्वारा
DevanagariHindipublished423 पृष्ठ
पृष्ठ 105, कुल 423 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 105
| ८४ | अध्यात्मरामायण | [ सर्ग ७ |

| कैकेयी पुनरप्याह वत्स शोकेन किं तव ॥७८॥
राज्ये महति सम्प्राप्ते दुःखस्यावसरः कुतः ।
इति ब्रुवन्तीमालोक्य मातरं प्रदहन्निव ॥७९॥
असम्भाष्यासि पापे मे घोरे त्वं भर्तृघातिनी ।
पापे त्वद्गर्भजातोऽहं पापवानस्मि साम्प्रतम् ।
अहमग्निं प्रवेक्ष्यामि विषं वा भक्षयाम्यहम् ॥८०॥
खड्गेन वाथ चात्मानं हत्वा यामि यमक्षयम् ।
भर्तृघातिनि दुष्टे त्वं कुम्भीपाकं गमिष्यसि ॥८१॥ | उन्हें ऐसी दशामें देख कैकेयीने दुःखित होकर फिर कहा—"बेटा ! तुम शोक क्यों करते हो ? ॥ ७६-७८॥ ऐसे महान् राज्यको पाने-पर दुःखका कारण ही कहाँ रह जाता है ?" माताको इस प्रकार कहती देख भरतजीने क्रोधमे जलते हुए-से कहा—॥ ७९ ॥ "अरी पापिनी ! तू बात करनेयोग्य नहीं है ! अरी घोरे ! तू अपने पतिकी हत्या करनेवाली है ! अरी पापे ! तेरे गर्भसे उत्पन्न होनेके कारण अब तो मैं भी प्रत्यक्ष ही महापापी हूँ । मैं या तो अग्निमें प्रवेश कर जाऊँगा या विष खा लूँगा ॥८०॥ अथवा खड्गसे आत्मघात करके यमलोकको चला जाऊँगा। हे भर्तृघातिनि ! हे दुष्टे ! तू भी कुम्भीपाकनरकमें पड़ेगी" ॥८१॥ |
| इति निर्भर्त्स्य कैकेयीं कौसल्याभवनं ययौ ।
साऽपि तं भरतं दृष्ट्वा मुक्तकण्ठा रुरोद ह ॥८२॥
पादयोः पतितस्तस्या भरतोऽपि तदाऽरुदत् ।
आलिङ्ग्य भरतं साध्वी राममाता यशस्विनी ।
कृशाऽतिदीनवदना साश्रुनेत्रेदमब्रवीत् ॥८३॥
पुत्र त्वयि गते दूरमेवं सर्वमभूदिदम् ।
उक्तं मात्रा श्रुतं सर्वं त्वया ते मातृचेष्टितम् ॥८४॥
पुत्रः सभार्यो वनमेव यातः
सल्लक्ष्मणो मे रघुरामचन्द्रः ।
चीराम्बरो बद्धजटाकलापः
सन्त्यज्य मां दुःखसमुद्रमग्नाम् ॥८५॥
हा राम हा मे रघुवंशनाथ
जातोऽसि मे त्वं परतः परात्मा ।
तथापि दुःखं न जहाति मां वै
विधिर्बलीयानिति मे मनीषा ॥८६॥ | कैकेयीको इस प्रकार डाँटकर वे कौसल्याके घर गये । भरतको देखते ही माता कौसल्या मुक्तकण्ठसे रोने लगीं ॥८२॥ तब भरतजी भी उनके चरणोंमें पड़कर रोने लगे । उन्हें गले लगाकर (चिन्तासे) महा दुर्बल और दीनबदना यशस्विनी राममाता कौसल्याने नेत्रोंमें जल भरकर कहा—॥८३॥ "बेटा ! तुम्हारे बाहर चले जानेसे जो-जो अनर्थ हुए हैं अपनी माता-की वे सब करतूतें तुमने उसके मुखसे सुन ही लीं होंगी ॥८४॥ मेरा पुत्र रघुश्रेष्ठ रामचन्द्र अपनी पत्नी सीता और लक्ष्मणके सहित चीर-वस्त्र धारण कर और जटाजूट बाँधकर मुझे दुःख-समुद्रमें डुबोकर वनको चला गया ॥८५॥ हा राम ! हा मेरे रघुवंशशिरोमणि ! आप साक्षात् परम पुरुष परमात्माने मेरे गर्भसे जन्म लिया, तथापि दुःखने मेरा पल्ला नहीं छोड़ा । इससे मेरा विचार है कि विधाता ही बलवान् हैं" ॥८६॥ |
| स एवं भरतो वीक्ष्य विलपन्तीं भृशं शुचा ।
पादौ गृहीत्वा प्राहैदं शृणु मातर्वचो मम ॥८७॥
कैकेय्या यत्कृतं कर्म रामराज्याभिषेचने ।
अन्यद्वा यदि जानामि सा मया नोदिता यदि ॥८८॥
पापं मेऽस्तु तदा मातर्ब्रह्महत्याशतोद्भवम् ।
हत्वा वसिष्ठं खड्गेन अरुन्धत्या समन्वितम् ॥८९॥ | भरतजीने उन्हें इस प्रकार शोकसे अत्यन्त विलाप करती देख उनके चरण पकड़कर कहा--"माता ! मेरी बात सुनो—॥ ८७ ॥ कैकेयीने श्रीरामचन्द्रजीके राज्याभिषेकके समय जो कुछ करतूत की है, अथवा उसने और भी जो कोई कार्य किया है उसे यदि मैं जानता होऊँ अथवा उसमें मेरी सम्मति हो ॥८८॥ तो हे मातः ! मुझे सौ ब्रह्महत्याओंका पाप लगे ! अथवा अरुन्धतीके सहित श्रीवसिष्ठजीको खड्गसे मारनेसे जो पाप होता है वही पाप मुझे भी लगे ।" |