अगस्त्य संहिता (महर्षि अगस्त्य - पञ्चरात्र राम-उपासना एवं मन्त्र-विधान सटीक)
Agastya Samhita of Sage Agastya with Commentary
महर्षि अगस्त्य / पं. भवनाथ झा द्वारा
पृष्ठ 32, कुल 337 में से
संदर्भ में पढ़ें(30) अगस्त्य-संहिता —————————————— अगस्त्य-स्मृति- अगस्त्य-संहिता- यहाँ सम्पादकों ने टिप्पणी की है कि अनेक प्रकार की अगस्त्य- संहिताएँ हैं। अगस्त्य-सूत्र- इसका दूसरा नाम शक्ति-सूत्र है। अगस्त्याष्टक- अगस्त्य-दशावतारस्तोत्र- अगस्त्य-द्वैध-निर्णय- अगस्त्य-ब्रह्मवैवर्त-पुराण अगस्त्य-शक्तितन्त्र- इस ग्रन्थ में विद्युत् एवं विद्युत् से चलने वाले यन्त्रों का विवरण है। इस प्रकार अगस्त्य के नाम से अनेक रचनाओं का उल्लेख यह स्पष्ट करता है कि विभिन्न कालों में विभिन्न विद्वानों ने ज्ञान-विज्ञान, धर्मशास्त्र, उपासना, तन्त्र, मन्त्र, व्याकरण, स्तोत्र आदि विषयों पर रचना कर अगस्त्य के नाम से प्रचारित किया। आज भी विभिन्न वेबसाइटों पर विद्वानों ने 'अगस्त्य-संहिता' के नाम से अनेक ऐसे तथ्यों का प्रकाशन किया है, जिसे 'अगस्त्य-संहिता' से कोई सम्बन्ध नहीं है। दावा किया जा रहा है कि 'अगस्त्य-संहिता' में सूखी बैटरी बनाने की विधि लिखी हुई है, जिसमें ताँबा और जस्ता का उपयोग कर ऊर्जा उत्पन्न होती है। Chronicles of Hindustan शीर्षक के अन्तर्गत Ancient Indian Ap- proach to Science में वेबसाइट पर जो तथ्य उद्घाटित किया गये है, उसे यहाँ उद्धृत किया जा रहा है। यह लेख चिन्मय युवा केन्द्र के द्वारा 2006 ई. में वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इस लेख के पक्ष एवं विपक्ष में अनेक विद्वानों ने पत्राचार किया है- We Beat the World at Batteries An interesting procedure, that gives proof for the usage and preparation of the battery cell is recorded in Agastya Samhita. The following lines illustrate the electrical cell. Place copper plates in an earthern pot, cover it with copper sulphate and Moistened saw dust. Spread zinc powder and cover it with mercury. Due to Chemical reaction, +ve and -ve electric- ity is produced. He further says that this water is decomposed in to Oxygen and Hydrogen. - Agastya Samhita Rarest Archiver