पृष्ठ 34(32) अगस्त्य-संहिता
and apprecising etc. of several kind of gems and diamond, as
they were practiced in ancient India, cannot but be interesting to
artists and lay men, and the scientific traders unbedded in the
highly poetic accounts of these original gems.
इसी प्रकार 'अगस्त्य-संहिता' में विद्युत् उत्पादन एवं विद्युत् संचालित
उपकरणों के उल्लेख होने की भी धूम मची है। THE MAGICIAN'S
DICTIONARY, An Apocalyptic Cyclopaedia of Advanced M/
magic(k)al Arts and Alternate Meanings, Second Edition 1996
में वैदिक देवता वरुण के सम्बन्ध में इस बात का उल्लेख करते हुए कहा गया है -
VARUNA
One of the Vedic deities, the God of Water — symbol-
izes "the Waters of Space." In the Agastya Samhita are in-
structions for building a dry-cell battery. Liquid energy, called
Mitra Varuna ("Friendly Water God") is produced. Water can
thereby be divided into Prana-vayu and Udana-vayu. Vayu means
"air." Thus the Ancient Hindus correctly analyzed water as the
mixture of two gases. Prana is the life principle (so must corre-
spond to oxygen, which is essential to life) and Udana means
"upward breathing" (so must correspond to hydrogen, which is
the lightest element).
इस प्रकार के उल्लेखों का अवलोकन करने से प्रतीत होता है कि 'न्यू
कैटेलोगस कैटेलोगोरम' में प्रदत्त सूची में अगस्त्य के नाम पर जिन विभिन्न कालों
में विभिन्न विद्वानों द्वारा रचित विविध रचनाओं का उल्लेख हुआ है, उनकी
अनुपलब्धता की स्थिति में सभी तथ्य 'अगस्त्य-संहिता' से ही उद्धृत मान लिए
गये, क्योंकि रामोपासना के कर्मकाण्ड के रूप में यह संहिता अत्यन्त प्रचलित थी।
इन्हीं परवर्ती प्रक्षेपों की श्रृंखला में 'अगस्त्य-संहिता' का भविष्य-खण्ड भी
है। इसे 'रामानन्दजन्मोत्सवकथा' के नाम से अनेक बार प्रकाशित किया गया है।
मेरे पास रामानन्दाचार्य की 700वीं जयन्ती के अवसर पर रामानन्दाचार्य पीठ
अहमदाबाद से प्रकाशित 'स्मारिका' उपलब्ध है, जिसमें यह अंश हिन्दी अनुवाद
एवं पद्यमय भूमिका के साथ प्रकाशित किया गया है। इसके 131वें अध्याय की
पुष्पिका इस प्रकार है- इति श्रीमदगस्त्य-संहितायां भविष्यखण्डे ऽगस्त्यसुतीक्ष्णसम्वादे
श्रीरामानन्दाचार्यावतारोपक्रमे श्रीरामनारदसम्प्रश्नोत्तरं नामैकत्रिंशदुत्तर