भारतकोश
आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

Ayurved Ka Kamaal (Rogon Ke Nidan Mein)

सद्गुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

DevanagariHindipublished112 पृष्ठ

पृष्ठ 43, कुल 112 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 43

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

43

अन्य और सहायक उपचार

  • ❑ चुकंदर का सेवन करें।
  • ❑ तरबूज का रस पीएँ।
  • ❑ सहजन की सब्जी खाएँ।
  • ❑ पद्मासन एवं धनुरासन करें।

छाँड़ियों आदि से चेहरा खराब है

बेर का कमाल

बेर की गुठली की गिरी और गुड़ को अच्छी तरह पीस लें। अब इनमें शहद और मक्खन मिलाकर चेहरे पर लेप करें।

चमेली का कमाल

चमेली के पत्ते, वट के पीले पत्ते, अगरू, लाल चन्दन, लोध और कूठ-सबको समान मात्रा में लेकर पीस लें। इसका लेप चेहरे पर करें।

नींबू का कमाल

नींबू की जड़ की छाल, मैनशिल, बिजौरा और घी सबको समान मात्रा में लेकर पीस लें। इसका लेप करना बड़ा ही लाभकारी सिद्ध होता है।

अन्य और सहायक उपचार

  • ❑ लोध, जौ का आटा (भूसी रहित) को पीसकर लेप करना बड़ा लाभकारी है।
  • ❑ मसूर को अच्छी तरह दूध में पीस लें। अब इसमें घी मिलाकर लेप चेहरे पर लेप करें।