भैषज्य रत्नावली (गोविन्ददास सेन - सान्वय भाषा टीका सहित)
Bhaishajya Ratnavali Hindi
कविराज गोविन्ददास सेन (टीकाकार: वैद्य शंकरलाल) द्वारा
स्रोत: Bhaishajya Ratnavali with Hindi Translation by Vaidya Shankar Lal (1942) (उद्गम)
| ऽ धकारः ] | भाषाटीकासहिता । | १३७९ |
|---|
कृष्णमार्जारसव्यांघ्रिसम्भवास्थि रतोद्यमे ।
दक्षिणे ध्रियते येन तस्य वीर्यस्य न च्युतिः ॥ २ ॥
काली बिल्लीके बाँये पैरकी हड्डीको दइने अङ्गमें धारण करके स्त्रीप्रसङ्ग करे तो उस समय उस मनुष्यका वीर्य तत्काल स्खलन नहीं होता है ॥ २ ॥
चटकाण्डं तु संगृह्य नवनीतेन पेषयेत् ।
तेन लेपयतः पादौ शुक्रस्तम्भः प्रजायते ॥
यावन्न स्पृशते भूमिं तावद्वीर्यं न मुञ्चति ॥ ३ ॥
चिड़ियाके अण्डोंको नैनीघीके साथ पीसकर दोनों पावोंपर लेप करनेसे वीर्य-स्तम्भ होता है। और स्त्रीप्रसङ्ग करते समय जबतक मनुष्य भूमिका स्पर्श नहीं करता तबतक उसका वीर्य क्षरण नहीं होता ॥ ३ ॥
नीलोत्पलसितपङ्कजकेशरमधुशर्करावलिप्तेन ।
सुरते सुचिरं रमते दृढलिङ्गो नाभिविवरेण ॥ ४ ॥
नीलकमल, सफेद कमलकी केशर, शहद और मिश्री इन सबको एकत्र पीसकर नाभिके ऊपर लेप करके बहुत कालतक स्त्रीप्रसंग करनेपर भी वीर्य स्खलित नहीं होता और लिंग अत्यन्त दृढ होता है ॥ ४ ॥
सिद्धं कुसुम्भतैलं भूमिलताचूर्णमिश्रितं कुरुते ।
चरणाभ्यङ्गेन रतौ वीर्यस्तम्भाद्दृढं लिङ्गम् ॥ ५ ॥
कसुमके फूलोंके तेलको केंचुएके चूर्णके साथ मिलाकर सिद्ध करे उस तेलको चरणोंमें मालिश करके मैथुन करनेपर वीर्यस्तम्भ और लिंग दृढ होता है ॥ ५ ॥
गोरेकोन्नतशृङ्गत्वग्भवचूर्णेन धूपितं वस्त्रम् ।
परिधाय भजति ललनां नैकाण्डो भवति हर्षार्त्तः ॥ ६ ॥
गौके सींगके ऊपरकी छालको उतारकर चूर्णकर अग्निमें दग्धकरे । उसमेंसे जो धुआँ निकले उससे वस्त्रको धूपितकर शरीरपर धारण करे फिर आनन्दसे स्त्रीप्रसङ्ग करे तो वीर्यस्तम्भ होता है ॥ ६ ॥
उन्मुखगोशृङ्गोद्भवलेपो योगजध्वजभङ्गहरः ॥ ७ ॥
गौके उन्नत सींगके चूर्णको लेपकरनेसे योगजध्वजभङ्ग नष्ट होता है ॥ ७ ॥
१३८० | भैषज्यरत्नावली । | [ वीर्यस्तम्भना धि० ]
आकारकरभः शुण्ठी लवङ्गं कुंकुमं कणा ।
जातीफलं जातिपुष्पं चन्दनं कार्षिकं पृथक् ॥ ८ ॥
चूर्णयेदहिफेनं तु तत्र दद्यात्पलोन्मितम् ।
सर्वमेकीकृतं माषमात्रं क्षौद्रेण भक्षयेत् ॥ ९ ॥
शुक्रस्तम्भकरं पुंसामिदमानन्दकारकम् ।
नारीणां प्रीतिजननं सेवेत निशि कामुकः ॥ १० ॥
अकरकरा, सोंठ, लौंग, केशर, पीपल, जायफल, चमेलीके फूल और लाल चन्दन ये प्रत्येक औषधि एकएक कर्ष और अफीम चार तोले प्रमाण लेवे सबको एकत्र कूटपीसकर बारीक चूर्ण करलेवे । इस चूर्णको कामी पुरुष प्रतिदिन रात्रिमें एकएक माशे प्रमाण शहदमें मिलाकर सेवन करे । यह चूर्ण अत्यन्त वीर्यस्तम्भ एवं पुरुष तथा स्त्रियोंके प्रेम और अत्यानन्दको बढानेवाली है ॥ ८-१० ॥
इति भैषज्यरत्नावल्यां वीर्यस्तम्भनाधिकारः ॥
इति श्रीवैद्य-शंकरलालकृतसरलाख्यया भाषाटीकया सहिता
भैषज्यरत्नावली सम्पूर्णा ॥
पुस्तक मिलनेका ठिकाना—
| खेमराज श्रीकृष्णदास, <br> अध्यक्ष-“श्रीवेङ्कटेश्वर” स्टीम्-प्रेस <br> बम्बई. | गङ्गाविष्णु श्रीकृष्णदास, <br> अध्यक्ष-‘लक्ष्मीवेङ्कटेश्वर’ स्टीम्-प्रेस <br> कल्याण-बम्बई |
|---|
इस पृष्ठ पर कोई पठनीय पाठ नहीं है (यह पृष्ठ रिक्त है)।
इस पृष्ठ पर कोई पाठ (text) उपलब्ध नहीं है। यह एक रिक्त पृष्ठ है।
इस पृष्ठ पर कोई पाठ (text) अंकित नहीं है (यह पृष्ठ रिक्त है)।
इस पृष्ठ पर कोई पाठ (टेक्स्ट) उपलब्ध नहीं है। यह एक सादा लाल रंग का आवरण (कवर पृष्ठ) है।