भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)
Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary
आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा
पृष्ठ 201, कुल 1167 में से
संदर्भ में पढ़ें१४८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे के समय, उदय तथा अस्त होते हुये सूर्य को तथा जल में पड़े हुये सूर्य के प्रतिबिम्ब को भी कभी न देखे। निरन्तर सूक्ष्म, चमकती हुई, अपवित्र तथा अप्रिय वस्तु को न देखे। इन्द्र धनुष को कभी किसी दूसरे को न दिखावे। बलवान् पुरुष के साथ कभी युद्ध करने की इच्छा न करे। शिर के ऊपर बोझ रख कर न ढोवे। हाथ आदि से ठोक कर शरीर न बजावे। हाथ से केशों को कभी न हिलावे। पूज्य व्यक्तियों के तथा विवाहित स्त्री-पुरुष के मध्य से होकर न जावे और कभी भी शत्रु तथा वेश्या का अन्न न खावे ॥२६२-२६८॥ प्रतिभूर्न भवेत्क्वापि न च साक्षी वृथा भवेत् ॥२६९॥ कभी किसी का जामिन न होवे तथा व्यर्थ किसी का साक्षी (गवाह) भी न होवे ॥२६९॥ ❖ प्रतिभूः = जामिन् ॥२६९॥ 'प्रतिभूः' अर्थात् 'जामिन' जमानतदार ॥२६९॥ स्थागं १ न धारयेज्जातु द्यूतं दूरात्परित्यजेत् ॥२७०॥ विश्वासं नाचरेत्