भारतकोश
ब्रह्मचर्य विज्ञान

ब्रह्मचर्य विज्ञान

Brahmacharya Vigyaan

पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा

स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)

DevanagariHindipublished380 पृष्ठ

पृष्ठ 185, कुल 380 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 185

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

१८२

१०—अग्निहोत्र और सन्ध्या-वन्दन में शिष्यों को भी साथ ले लिया करे ।

११—ब्रह्मचारी को व्रत पालन के लिये उत्साहित करता रहे ।

१२—विद्यार्थियों के फार्थ और आपण से उनकी योग्यता की परीक्षा करता रहे ।

१३—आचार्य को लोभी, क्रोधी, विषयी, असत्य भापी, परनिन्दक, असहिष्णु और द्वेषी न होना चाहिये ।

१४—विना प्रभाव और स्नेह के शिष्यों को विद्वान् नहीं बनाया जा सकता ।

१५—ब्रह्मचारी को आह्लाकारी बना लेना उसका प्रथम कर्तव्य है ।

२०—अष्ट मैथुन-निषेध

“आयुर्वीर्यं यशस्वैव, हन्यतेऽब्रह्मचर्याया ।”

मैथुन ( ब्रह्मचर्य ) से आयु, वीर्य तथा यश की हानि होती है ।

ब्रह्मचर्य जैसे महाव्रत के नाश करनेवाले दुर्लुप्य का नाम ‘मैथुन’ है । मैथुन उस साधन को कहते हैं, जिससे किसी न किसी प्राकृतिक या अप्राकृतिक रूप से मनुष्य का वीर्य अपना स्थान छोड़ कर ज्ञात या अज्ञात अवस्था में बाहर निकल जाय । यही कारण है कि ब्रह्मचारियों के लिये शास्त्रों में मैथुन का निषेध किया गया है ।

स्वरूपं कीर्त्तनं केलिः, प्रेक्षणं गृह्य भाषणम् ।

सङ्कल्पोऽप्यवसायश्च, क्लिया-निष्पत्तिरेव च ॥