ब्रह्मचर्य विज्ञान
Brahmacharya Vigyaan
पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा
स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)
पृष्ठ 235, कुल 380 में से
संदर्भ में पढ़ेंसंहाचर्य-विज्ञान
३३२
सुख धरि श्रोत कहति वैदेही । सुमिरि अवध-पति परम (सनेही) ॥ शुभ ! सुने हरि आनेसि मोही । अधम निखज लाज नहि तोही ॥
❁ ❁
राक्षसों के संहार हो जाने पर विभीषण ने सीता को लाकर उपस्थित किया । राम के कहने से उनकी अगिनपरीक्षा हुई, उन्होंने यह कह कर अग्नि में प्रवेश किया:—
जो मन कम वच मम उर माहीं । तजि रघुवीर आन गति नाहीं ॥ तौ कृशातु खब की गति जाना । मो कई होइ श्रीखण्ड खमाना ॥
और वे सब के सम्मुख निष्पापा और सबरिजा सिद्ध हुईं । श्रीराम उन्हें लेकर अयोध्या लौटे ।
जब श्रीराम ने उन्हें गर्भवती की अवस्था में हो वन में निकाल दिया तो वे महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में रहने लगीं । वहाँ उनके दो पुत्र भी हुये । अन्त में श्रीराम के सम्मुख पुनः जानकी की परीक्षा का समय आया । महर्षि ने भी पूर्ण रूप से उनकी निष्पापता और प्रतिनिष्ठा का परिचय दिया । उस समय सीता के मुख से जो वाक्य निकले वे वास्तव में मन्तन करने ही योग्य हैं । उन्होंने कहा:—
यथाऽहं राघवादन्ये, मनसापि न चिन्तये । तथा मे माधवी देवि, विवरं दातुमर्हति ॥
हे पृथ्वी देवि ! यदि मैंने राम के आतिरिक्त किसी का ध्यान मन में भी न किया हो, तो तुम मुझे अपने पास स्थान दो ।