ब्रह्मचर्य विज्ञान
Brahmacharya Vigyaan
पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा
स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)
पृष्ठ 242, कुल 380 में से
संदर्भ में पढ़ें२३९
स्त्री-जाति पर विदेशी मत
७—हृदय में दुर्बलता, भोजन में अरुचि, भोग में आसक्ति, चित्त में अशान्ति तथा शयन में अनिद्रा हो जाती है ।
८—क्रोध, अतुल्लाह, अधैर्य, अविचार, अकार्य और लोभ बाला स्वभाव बन जाता है ।
९—जीवन भारतूप और दुःखमय जान पड़ने लगता है ।
१०—रोग पर रोग लगे रहते हैं, जिससे असमय में ही मृत्यु हो जाती है ।
आजकल प्रायः स्त्रियाँ इन दुर्दशाओं को भोग रही हैं । अत-एव यदि वे अपने को इनसे बचाना चाहें, तो अपने पत्नियों को भी सदाचारी बनायें और स्वयं सदाचारिणी बनने का उद्योग करें । यदि स्त्रियाँ चाहें, तो यह कोई उनके लिये बहुत कठिन काम नहीं है । धीरे-धीरे अभ्यास से अपने दोषों को निश्चय पूर्वक वे दूर कर सकती हैं ।
१५—स्त्री-जाति पर विदेशी मत
इस शीर्षक में हम उन विदेशी विद्वानों का मत उद्धृत करते हैं, जिन्होंने कि स्त्री-जाति के सम्बन्ध में बहुत विवेचना कर लेने पर ही अपना विचार प्रकट किया है :—
साध्वी स्त्री संसार के सब ऐश्वर्यों से वद्ध कर है । वह एक स्वर्गीय देवी है, जिसमें सम्पूर्ण दिव्य गुण निवास करते हैं ।
( जर्मनी टेडर )
संसार के आचार को बनाना, गृह का प्रबन्ध करना तथा