भारतकोश
संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

Brahmanda Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished893 पृष्ठ

पृष्ठ 427, कुल 893 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 427

१४ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण

स प्रविश्य पुरीं रम्यां हृष्टपुष्टजनावृताम् । आनंदितः पौरजनै रेमे परमया मुदा ॥३४ एतस्मिन्नेव काले तु राजपत्नयावुभे नृप । राज्ञे प्रावोचतां गर्भं मुदा परमया युते ॥३५

और दूसरी रानी के गर्भ से साठ सहस्र पुत्र समुत्पन्न होंगे । और वे भी सब अकृतार्थ अर्थात् असफल ही होकर थोड़े ही समय में विनष्ट हो जायँगे ।२६। इस प्रकार के गुणों से समन्वित दो वरदान तुम दोनों को दे दिये हैं । इन दोनों में जिसका भी आप दोनों में जो भी अभीष्ट हो उसको मुझे बतला दो ।३०। महामुनीन्द्र के द्वारा जब उन दोनों से इस तरह से कहा गया था जोकि वैदर्भ्य वंश का वर्धन करने वाला था तो वैदर्भी ने तो एक पुत्र प्राप्त करने का वरदान चाहा था और दूसरी ने अन्य साठ हजार पुत्रों के नाम ग्रहण करने के वरदान की याचना की थी ।३१। उस महामुनि ने इस प्रकार से राजा सगर को वरदान देकर भार्याओं के सहित उसको आज्ञा देकर अपनी नगरी की ओर विदा कर दिया था ।३२। मुनि के द्वारा आज्ञा प्राप्त करके राजा कृतकृत्य हो गया था और रथ पर समारूढ़ होकर अपनी प्रियाओं के साथ बड़े वेग से पुरी की ओर चला गया था ।३३। उस नृप ने अपनी नगरी में प्रवेश किया था, जो नगरी परम सुरम्य थी और हृष्ट-पुष्ट जनों से घिरी हुई थी । पुरवासी जनों के साथ हर्षोल्लास से युक्त होकर आनन्दित होते हुए प्रेम से रमण करने लगा था ।३४। इसी समय में हे नृप ! उन दोनों राजा की पत्नियों ने परमाधिक प्रीति संयुक्त होकर राजा की सेवा में अपने-अपने गर्भों के धारण करने की सूचना दी थी ।३५।

ववृधे च तयोर्गर्भः शुक्लपक्षे यथोडुराट् । सह संतोषसंपत्त्या पित्रोः पौरजनस्य च ॥३६ संपूर्णे तु ततः काले मुहूर्त्ते केशिनी शुभे । असुयताग्निगर्भाभं कुमारममितद्युतिम् ॥३७ जातकर्मादिकं तस्य कृत्वा चैव यथाविधि । असमंजस इत्येव नाम तस्याकरोन्नृपः ॥३८ सुमतिश्चापि काले गर्भालाबुमसूयत । संप्रसूतं तु तं त्यक्तुं दृष्ट्वा राजाऽकरोन्मनः ॥३६

संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २) · पृष्ठ 427, कुल 893 में से · BharatKosha