भारतकोश
संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

Brahmanda Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished893 पृष्ठ

पृष्ठ 428, कुल 893 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 428

असमंजस का त्याग ] [ १५

तज्ज्ञात्वा भगवानौर्वस्तत्रागच्छद्यदृच्छया । सम्यक् संभावितो राजा तमुवाच त्वरान्वितः ॥४० गर्भालाबुरयं राजन्न त्यक्तुं भवताऽर्हति । पुत्राणां षष्टिसाहस्रबीजभूतो यतस्तव ॥४१ तस्मात्तत्सकलीकृत्य घृतकुम्भेषु यत्नतः । निःक्षिप्य सपिधानेषु रक्षणीयं पृथक्पृथक् ॥४२

उन दोनों के गर्भ शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा के ही समान बढ़ गये थे । इससे माता-पिता को और पुरवासियों को भी बहुत अधिक सन्तोष हुआ था ।३६। इसके अनन्तर जब गर्भ का पूरा समय सम्प्राप्त हो गया तो परम शुभ मुहूर्त्त में केशिनी ने अपरिमित द्युति से सम्पन्न अग्नि के गर्भ की आभा वाले कुमार को जन्म ग्रहण कराया था ।३७। उस कुमार का जातकर्म आदि संस्कार करके उसका विधि के साथ असमञ्जस नाम नृप ने रक्खा था ।३८। उसी समय में सुमति रानी ने भी एक गर्भ से अलावु को प्रसूत किया था । उसको प्रसूत हुआ देखकर उसका त्याग कर देने का विचार राजा के मन में हुआ था ।३९। किन्तु जब यह ज्ञात हुआ था कि राजा उस अलावु का त्याग करना चाहता है तो भगवान् और्व मुनि यदृच्छा से ही वहाँ पर समागत हो गये थे । राजा सगर ने उनका भली भाँति स्वागत-सत्कार किया था । तब बहुत ही शीघ्रता से युक्त होकर मुनि ने राजा से कहा—।४०। हे राजन् ! आप इस गर्भ से निःसृत अलावु का त्याग करने के योग्य नहीं हैं क्योंकि यह आपके साठ सहस्र पुत्रों का बीजभूत है ।४१। इस कारण से इन सबको एकत्रित करके घृत के कलशों में यत्न पूर्वक ऊपर ढकना लगाकर अलग-२ इनकी रक्षा करनी चाहिए ।४२।

सम्यगेवं कृते राजन्भवतो मत्प्रसादतः । यथोक्तसंख्या पुत्राणां भविष्यति न संशयः ॥४३ काले पूर्णे ततः कुम्भान्भित्त्वा निर्याति ते पृथक् । एवं ते षष्टिसाहस्रं पुत्राणां जायते नृप ॥४४ इत्युक्त्वा भगवानौर्वस्तत्रैवांतरधाद्विभुः । राजा च तत्तथा चक्रे यथौर्वेण समीरितम् ॥४५ ततः संवत्सरे पूर्णे घृतकुम्भात्क्रमेण ते ।