संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)
Brahmanda Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 429, कुल 893 में से
संदर्भ में पढ़ें१६ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
भित्वा भित्वा पुनर्जज्ञुः सहसैवानुवासरम् ॥४६
एवं क्रमेण संजातास्तनयास्ते महीपते ।
ववृधुः संघशो राजन्षष्टिसहस्रसंख्यया ॥४७
अपृथग्धर्मचरणा महाबलपराक्रमाः ।
बभूवुस्ते दुराधर्षाः क्रूरात्मानो विशेषतः ॥४८
स नातिप्रीतिमांस्तेषु राजा मतिमतां वरः ।
केशिनीतनयं त्वेकं बहुमान सुतं प्रियम् ॥४९
हे राजन् ! इसी विधि से कार्य किये जाने पर मेरे पूर्ण प्रसाद से आपके पुत्रों की जो भी बतायी गयी है वही संख्या उत्पन्न होगी—इसमें लेश मात्र भी संशय नहीं है ।४३। काल जब भी पूर्ण हो जायगा तभी वे सब इन कुम्भों को तोड़कर पृथक्-२ निकल आयेंगे । हे नृप ! इस तरह से आपके साठ सहस्र पुत्र जन्म ग्रहण करेंगे ।४४। इतना कह कर भगवान् और्व वहाँ पर ही अन्तर्हित हो गये क्योंकि वे तो विभु थे और राजा सगर ने वैसा ही सब किया था जैसा भी और्व मुनि ने उनसे कहा था ।४५। इसके पश्चात् जब एक वर्ष पूर्ण हो गया तो वे घृत कुम्भों से क्रम से उन्हें फोड़-तोड़ करके तुरन्त ही प्रतिदिन जन्म लेने लग गये थे ।४६। हे महीपते ! इसी तरह से वे सब क्रम से पुत्र समुत्पन्न हुए थे । हे राजन् ! समुदाय में ये उत्पन्न होकर साठ सहस्र संख्या में बढ़ गये थे ।४७। उन सबके धर्माचरण समान ही थे और वे सब महान बल पराक्रम से समन्वित थे । वे सभी विशेष रूप से क्रूर आत्मा वाले थे और सब दुराधर्ष थे अर्थात् उनको दबा देना बड़ा ही कठिन था, ऐसे तेजस्वी थे ।४८। राजा सगर भी मतिमानों में परम श्रेष्ठ था और इन साठ सहस्र पुत्रों पर उसकी अधिक प्रीति नहीं थी । केशिनी का जो एक पुत्र था उसका वह राजा विशेष मान किया करता था और वह उसको प्रिय भी लगता था ।४९।
विवाहं विधिवत्तस्मै कारयामास पार्थिवः ।
स चाप्यानन्दयामास स्वगुणैः सुहृदोऽखिलान् ॥५०
एवं प्रवर्तमानस्य केशिनीतनयस्य तु ।
अजायत सुतः श्रीमानंशुमानिति विश्रुतः ॥५१