बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
पृष्ठ 1298, कुल 1402 में से
संदर्भ में पढ़ें| १२८२ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय ६ |

उस पिताने कहा, 'हे तात ! तू हमारे कथनानुसार ऐसा समझ कि हम जो कुछ जानते थे वह सब हमने तुझसे कह दिया था। अब हम दोनों वहीं चलें और ब्रह्मचर्यपालनपूर्वक उसके यहाँ निवास करेंगे।' [पुत्र—] 'आप ही जाइये।' तब वह गौतम जहाँ जैवलि प्रवाहणकी बैठक थी, वहां आया। उसके लिये आसन लाकर राजाने जल मँगवाया और उसे अर्घ्यदान किया। फिर बोला, 'मैं पूज्य गौतमको वर देता हूँ'१ ॥ ४ ॥
| स होवाच पिता पुत्रं क्रुद्धमुपशमयँस्तथा तेन प्रकारेण नोऽस्मांस्त्वं हे तात वत्स जानीथा गृह्णीथा यथा यदहं किञ्च विज्ञानजातं वेद सर्वं तत् तुभ्यमवोचमित्येव जानीथाः; कोऽन्यो मम प्रियतरोऽस्ति त्वत्तो यदर्थं रक्षिष्ये ? अहमप्येतन्न जानामि यद् राज्ञा पृष्टम् । तस्मात् प्रेहागच्छ तत्र प्रतीत्य गत्वा राज्ञि ब्रह्मचर्यं वत्स्यावो विद्यार्थमिति ।

स आह—भवानेव गच्छत्विति, नाहं तस्य मुखं निरीक्षितुमुत्सहे ।

स आजगाम गौतमो गोत्रतो गौतम आरुणिर्यत्र प्रवाहणस्य जैवलेरासनमास्थायिका; षष्ठी- | क्रुद्ध पुत्रको शान्त करनेके लिये उस पिताने कहा, 'हे तात ! हे वत्स ! तू हमसे इस प्रकार समझ कि जो कुछ विज्ञान मैं जानता था, वह सब मैंने तुझसे कह दिया था—ऐसा ही तू जान । भला तुझसे अधिक प्रिय मेरा और कौन है जिसके लिये उसे छिपाऊँगा । राजाने जो पूछा है, वह तो मैं भी नहीं जानता । अतः आ, वहाँ चलकर हम दोनों विद्योपार्जनके लिये राजाके यहाँ ब्रह्मचर्यपालनपूर्वक निवास करेंगे।' उस (पुत्र) ने कहा, 'आप ही जाइये, मैं तो उसका मुँह भी नहीं देख सकता ।'

वह गौतम-गोत्रतः गौतम आरुणि, जहाँ प्रवाहण जैवलिका आस-आसन आस्थायिका अर्थात् बैठक थी, वहाँ आया । 'प्रवाहणस्य जैवलेः' ये दो |
१. अर्थात् आप जिस प्रयोजनसे यहाँ पधारे हैं, वह कहिये; मैं उसको पूर्ति करूँगा।