बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
पृष्ठ 297, कुल 1402 में से
संदर्भ में पढ़ेंब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ २९१
| संहता हि वित्तोपार्जने समर्थाः न त्वेकैकशः। वसवः अष्टसङ्ख्यो गणः, तथैकादश रुद्राः, द्वादशादित्याः, विश्वेदेवास्त्रयोदश विश्वाया अपत्यानि, सर्वे वा देवाः, मरुतः सप्त सप्त गणाः ॥ १२ ॥ | मिलकर ही धनोपार्जनमें समर्थ होते हैं, एक-एक करके नहीं। वसु आठ संख्याका गण है, रुद्र ग्यारह तथा आदित्य बारह हैं। विश्वेदेव तेरह हैं—ये सभी विश्वाके पुत्र हैं। अथवा 'विश्वे देवाः' का अर्थ है—सम्पूर्ण देवगण। इसी प्रकार उन्चास मरुद्गण हैं ॥ १२ ॥ |
शूद्रवर्णकी उत्पत्ति
स नैव व्यभवत्स शौद्रं वर्णमसृजत पूषणमियं वै पूषेयं हीदꣳ सर्वं पुष्यति यदिदं किञ्च ॥ १३ ॥
[ फिर भी ] वह विभूतियुक्त कर्म करनेमें समर्थ नहीं हुआ। उसने शूद्रवर्णकी रचना की। पूषा शूद्रवर्ण है। यह पृथिवी ही पूषा है; क्योंकि यह जो कुछ है, यही इसका पोषण करती है ॥ १३ ॥
| स परिचारकाभावात्पुनरपि नैव व्यभवत्, स शौद्रं वर्णमसृजत—शूद्र एव शौद्रः, स्वार्थेऽण् वृद्धिः। <br><br> कः पुनरसौ शौद्रो वर्णो यः सृष्टः ? पूषणम्—पुष्यतीति पूषा कः पुनरसौ पूषा ? इति विशेषतस्तन्निर्दिशति—इयं पृथिवी पूषा। स्वयमेव निर्वचनमाह—इयं हीदं | सेवकका अभाव होनेके कारण फिर भी वह विभूतियुक्त कर्म करनेमें समर्थ नहीं हुआ। उसने शौद्रवर्णकी सृष्टि की। शूद्र ही 'शौद्र' है। यहाँ स्वार्थमें 'अण्' प्रत्यय होनेपर आदि स्वरकी वृद्धि हुई है। <br><br> किंतु यह जो उत्पन्न किया गया था वह शूद्रवर्ण कौन था ? पूषण—जो पोषण करता है, इसलिये पूषा कहलाता है। किंतु यह पूषा कौन है ? उसे श्रुति विशेषरूपसे निर्देश करती है—यह पृथिवी पूषा है। फिर उसका स्वयं ही निर्वचन करके कहती है—क्योंकि |