बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 174, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ेंत्रयोविंशोऽध्यायः १५५ परान्नलोलुपं चैवं परस्त्रीनिरतं तथा । व्रतोपवासनिरतो वाङ्मात्रेणापि नार्चयेत् ॥२८॥ इत्येवमादिभिः शुद्धो वशी सर्वहिते रतः । उपवासपरो भूत्वा परां सिद्धिमवाप्नुयात् ॥२९॥ नास्ति गङ्गासमं तीर्थं नास्ति मातृसमो गुरुः । नास्ति विष्णुसमं दैवं तपो नानशनात्परम् ॥३०॥ नास्ति क्षमासमा माता नास्ति कीर्तिसमं धनम् । नास्ति ज्ञानसमो लाभो न च धर्मसमः पिता ॥३१॥ न विवेकसमो बन्धुर्नैकादश्याः परं व्रतम् । अत्राप्युदाहरंतीममितिहासं पुरातनम् ॥३२॥ संवादं भद्रशीलस्य तत्पितुर्गलवस्य च । पुरा हि गालवो नाम मुनिः सत्यपरायणः ॥३३॥ उवास नर्मदातीरे शान्तो दान्तस्तपोनिधिः । बहुवृक्षसमाकीर्णे गजभल्लूकनिषेविते ॥३४॥ सिद्धचारणगन्धर्वयक्षविद्याधरान्विते । कन्दमूलफलैः पूर्ण मुनिवृन्दनिषेविते ॥३५॥ गालवो नाम विप्रेन्द्रो निवासमकरोच्चिरम् । तस्याभवद्भद्रशील इति ख्यातः सुतो वशी ॥३६॥ जातिस्मरो महाभागो नारायणपरायणः । बालकीडनकालेऽपि भद्रशीलो महामतिः ॥३७॥ मृदा च विष्णोः प्रतिमां कृत्वा पूजयते क्षणम् । वयस्यान्योधयेच्चापि विष्णुः पूज्यो नरैः सदा ॥३८॥ एकादशीव्रतं चैव कर्तव्यमपि पण्डितैः । एवं ते बोधितास्तेन शिशवोऽपि मुनीश्वर ॥३९॥ हरिं मृदेव निर्माय पृथक्संभूय वा मुदा । अर्चयन्ति महाभागा विष्णुभक्तिपरायणाः ॥४०॥ नमस्कुर्वन्भद्रमतिः विष्णवे सर्वविष्णवे । सर्वेषां जगतां स्वस्ति भूयादित्यब्रवीदिदम् ॥४१॥ क्रीडाकाले मुहूर्त्तं वा मुहूर्ताद्धमथापि वा । एकादशीति संकल्प्य व्रतं यच्छति केशवे ॥४२॥ एवं सुचरितं दृष्ट्वा तनयं गालवो मुनिः । अपृच्छद्विस्मयाविष्टः समालिङ्ग्य तपोनिधिः ॥४३॥
परस्त्रीगामी की चर्चा भी न चलावे । इन नियमों का पालन करने वाला, शुद्ध, जितेन्द्रिय और सब प्राणियों की भलाई करने वाला व्रती उपवासपरायण होकर परम सिद्धि को प्राप्त करता है ॥२८-२९॥ गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं, माता के समान कोई गुरु नहीं, विष्णु के समान कोई देवता नहीं और उपवास से बढ़कर कोई तपस्या नहीं है । क्षमा के समान माता नहीं और कीर्ति के समान धन नहीं है। इसी प्रकार विवेक के समान कोई बन्धु नहीं और एकादशी से बढ़कर कोई व्रत नहीं है । इस व्रत के विषय में एक पुरातन इतिहास, जो भद्रशील और उनके पिता गालव के संवाद के रूप में है, सुना रहा हूँ ॥३०-३२॥ प्राचीन काल में गालव नाम के एक सत्यवादी मुनि थे । वे शान्त, दान्त और तपोनिधि मुनि नर्मदा तट पर एक घने वन में रहते थे । जंगली हाथो और भालुओं से भरा वह वन सिद्ध, चारण, गन्धर्व, यक्ष और विद्याधरों का क्रीड़ा स्थल था ॥३३-३४॥ कंद, मूल और फलों से परिपूर्ण और मुनियों से सुशोभित उस वन में वे विप्रशिरोमणि गालव चिरकाल तक निवास करते रहे । उनको भद्रशील नामक एक संयमी पुत्र उत्पन्न हुआ । वह नारायण का भक्त, महासौभाग्यशाली और अपने पूर्वजन्म की घटनाओं का ज्ञाता था । वह महामति भद्रशील बालकों के साथ खेलने के समय भी विष्णु की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर कुछ देर तक पूजा करता था और अपने साथियों को समझाता था कि मनुष्य को विष्णु की सर्वदा पूजा करनी चाहिए ॥३५-३८॥ ज्ञानी को भी एकादशी व्रत करना चाहिए । मुनीश्वर ! इस प्रकार उसके द्वारा उपदेश पाये हुए वे भाग्यशाली बालक भी मिलजुलकर या अलग प्रेमपूर्वक मिट्टी की विष्णु-प्रतिमा बनाते थे और विष्णुभक्तिपरायण होकर भगवान् की पूजा करते थे । सबके रक्षक विष्णु को नमस्कार करते समय वह भद्रमति 'सारे विश्व का कल्याण हो' यही कहता था । क्रीड़ा के समय क्षणभर या आधे क्षण तक एकादशी व्रत का संकल्प कर भगवान् को अर्पण करता था । मुनि गालव पुत्र के शुभ चरित्र को देखकर आश्चर्यचकित हो गए । उस तपोनिधि ने पुत्र को छाती से लगाकर पूछा ॥३९-४३॥