बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 325, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें३०६ नारदीयपुराणम् कर्ममार्गे हि खांडिक्यः स्वराज्यादवरोपितः । पुरोधसा मंत्रिभिश्च समवेतोऽल्पसाधनः ॥३८॥ राज्यान्निराकृतः सोऽथ दुर्गारण्यचरोऽभवत् । इयाज सोऽपि सुबहून् यज्ञाञ्ज्ञानव्यपाश्रयः ॥४०॥ ब्रह्मविद्यामधिष्ठाय तत्तु मृत्युमपि स्वयम् । एकदा वर्तमानस्य यागे योगविदां वर ॥४१॥ तस्य धेनुं जघानोग्रः शार्दूलो विजने वने । ततो राजा हतां ज्ञात्वा धेनुं व्याघ्रेण ऋत्विजः ॥४२॥ प्रायश्चित्तं स पप्रच्छ किमत्रेति विधीयताम् । ते चोचुर्न वयंविद्मः कशेरुः पृच्छ्यतामिति ॥४३॥ कशेरुरपि तेनोक्तस्तथेति प्राह नारद । शुनकं पृच्छ राजेन्द्र नाहं वेद स वेत्स्यति ॥४४॥ स गत्वा तमपृच्छच्च सोऽप्याह नृपतिं मुने । न कशेरुर्नचैवाहं न चान्यः सांप्रतं भुवि ॥४५॥ वेत्त्येक एव त्वच्छत्रुः खांडिक्यो यो जितस्त्वया । स चाह तं व्रजाम्येष प्रष्टुमात्मरिपुं मुने ॥४६॥ प्राप्त एव मया यज्ञे यदि मां स हनिष्यति । प्रायश्चित्तं स चेत्पृष्टो वदिष्यति रिपुर्मम ॥४७॥ ततश्चाविकलो योगो मुनिश्रेष्ठ भविष्यति । इत्युक्त्वा रथमारुह्य कृष्णाजिनधरो नृपः ॥४८॥ वनं जगाम यत्रास्ते खांडिक्यः स महीपतिः । तमायांतं समालोक्य खांडिक्यो रिपुमात्मनः ॥४९॥ प्रोवाच क्रोधताम्राक्षः समारोपितकार्मुकः ॥ खांडिक्य उवाच ॥५०॥ कृष्णाजिनत्वक्कवचभावेनास्मान्हनिष्यसि कृष्णाजिनधरे वेत्सि न मयि प्रहरिष्यति । मृगाणां वद पृष्ठेषु मूढ कृष्णाजिनं न किम् ॥५१॥ दिया । राज्य से निष्कासित होकर खांडिक्य थोड़े-से पुरोहित, मंत्री और थोड़ी-सी सामग्री के साथ राज्य से बाहर घने जंगलों में रहने लगा । इधर केशिध्वज ने भी बहुत से ज्ञानपूर्वक यज्ञ किये ॥३७-३९॥ स्वयं ब्रह्म- विद्या के अभ्यास से संसार-सागर को पार करने का उपाय सोच लिया । योगिवर ! एक दिन वह राजा योग- साधन में तल्लीन था कि उसकी गाय को निर्जन वन में एक बाघ ने मार डाला ॥४०-४१॥ ऋत्विज् राजा ने जब यह सुना कि बाघ ने गाय की हत्या कर दी है तो उसने ऋषियों से पूछा कि कौन-सा प्रायश्चित्त करना चाहिए । उन लोगों ने कहा कि हम लोग नहीं जानते । आप ऋषि कशेरु से पूछिए ॥४१-४२॥ नारद ! जब कशेरु से यह बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि राजेन्द्र ! शौनक से पूछिए । मैं नहीं जानता, वही जानते हैं ॥४३॥ मुने ! राजा ने जाकर शौनक से पूछा तो उसने भी कहा 'न तो मैं जानता हूँ, न कशेरु और न तो इस समय इस पृथ्वी पर दूसरा ही कोई है जो इस रहस्य को जानता हो । एक ही व्यक्ति ऐसा है जो इसको जानता है, वह है तुम्हारा शत्रु खांडिक्य जिसे तुमने परास्त किया था ॥४४-४६॥ यह सुनकर उसने कहा—मुने ! मैं अभी यह बात पूछने के लिए अपने उस शत्रु के पास जाऊँगा । यदि वह इस अवस्था में मुझे मार देगा तो भी मुझे यज्ञफल ही प्राप्त होगा और यदि पूछने पर प्रायश्चित्त विधि को बता देगा तब तो हे मुनिश्रेष्ठ ! मेरी योग- साधना पूरी हो ही जायगी ॥४५-४६॥ यह कहकर वह राजा कृष्ण मृगचर्म को धारण कर रथ पर बैठ कर उस वन में गया जहाँ महामति खांडिक्य विराजमान था । खाण्डिक्य अपने शत्रु को अपनी ओर आते देखकर क्रोध से आँखें लाल कर धनुष पर बाण चढ़ाता हुआ बोला ॥४७-४८½॥ 'तुम आज कृष्णमृगचर्म का कवच पहन कर हमलोगों को मारोगे क्या ? क्या तुम यह सोचते हो कि कृष्ण मृगचर्म पहन लेने के कारण तुमको कोई नहीं मारेगा ? कहो तो सही मृगों की पीठ पर कृष्णाजिन नहीं