बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 663, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें६४४ नारदीयपुराणम् ध्यात्वैवं प्रजपेद्भानुसहस्रं विजितेन्द्रियः । दशांशं जुहुयाद्ब्रीहीन्पयोदध्याज्यमिश्रितान् ॥११॥ पूर्वोक्ते वैष्णवे पीठे मूर्तिं संकल्प्य मूलतः । आवाह्य तत्र संपूज्य पाद्यादिभिरुपायनैः ॥१२॥ केशरेष्वंगपूजा स्यात्पत्रेषु च ततोऽर्चयेत् । रामभक्तो महातेजाः कपिराजो महाबलः ॥१३॥ द्रोणाद्रिहारको मेरुपीठकार्चनकारकः । दक्षिणाशाभास्करश्च सर्वविघ्नविनाशकः ॥१४॥ इत्थं सम्पूज्य नामानि दलाग्रेषु ततोऽर्चयेत् । सुग्रीवमंगदं नीलं जांबवंतं नलं तथा ॥१५॥ सुषेणं द्विविदं मैंदं लोकपालस्ततोऽर्चयेत् । वज्राद्यानपि संपूज्य सिद्धश्चैवं मनुर्भवेत् ॥१६॥ मंत्रं नवशतं रात्रौ जपेद्दशदिनावधि । यो नरस्तस्य नश्यंति राजशत्रूत्थभीतयः ॥१७॥ मातुलिंगाम्रकदलीफलैर्हुत्वा सहस्रकम् । द्वाविंशतिब्रह्मचारि विप्रान्संभोजयेच्छुचीन् ॥१८॥ एवंकृते भूतविषग्रहरोगोपद्रवाः । नश्यंति तत्क्षणादेव विद्द्वेषिग्रहदानवाः ॥१९॥ अष्टोत्तरशतेनांबु मंत्रितंविषनाशनम् । भूतापस्मारकृत्योत्थं ज्वरे तन्मंत्रमंत्रितैः ॥२०॥ भस्मभिः सलिलैर्वापि ताडयेज्ज्वरिणं क्रुधा । त्रिदिनाज्ज्वरमुक्तोऽसौ सुखं च लभते नरः ॥२१॥ औषधं वा जलं वापि भुक्त्वा तन्मंत्रमंत्रितम् । सर्वरोगान्पराभूय सुखी भवति तत्क्षणात् ॥२२॥ तज्जप्तभस्मलिप्तांगो भुक्त्वा तन्मंत्रितं पयः । योद्धुं गच्छेदथ यो मंत्री शस्त्रसंघैर्न बाध्यते ॥२३॥ शस्त्रक्षतं व्रणस्फोटो लूतास्फोटोऽपि भस्मना । त्रिजप्तेन च संस्पृष्टाःशुष्यंत्येव न संशयः ॥२४॥ जपेदर्कास्तमारभ्य यावदर्कोदयो भवेत् । मन्त्रं सप्तदिनं यावच्चादाय भस्मकीलको ॥२५॥ निखनेदभिमन्त्र्याशु शत्रूणां द्वार्थलक्षितः । विद्वेषं मिथ आपन्नाः पलायंतेऽरयोऽचिरात् ॥२६॥
इस प्रकार वायुपुत्र का ध्यान कर बारह हजार मन्त्र का जप करे और उसका दशांश दूध, दही एवम् घी मिश्रित व्रीहि (धान्य) से होम करे। पश्चात् पूर्वोक्त वैष्णव पीठ पर मूल मन्त्र से मूर्ति की प्रतिष्ठा कर पाद्य आदि उपहारों से आवाहन पूर्वक आराधना करे। केसरो पर अंगदेवताओं को पूजा कर पत्रों पर रामभक्त, महातेजस्वी, कपिराज, महाबली, द्रोणपर्वतहारी, मेरुपीठपूजक, दक्षिणदिशाभास्कर और सर्वविघ्नविनाशक-इन नामों का पूजन करे। तदुपराम्त पत्रों के छोरों पर सुग्रीव, अंगद, जांबवंत, नल, सुषेण, द्विविद, मैंद तथा लोकपालों को पूजा कर वज्र आदि आयुधों को भी अर्चना करे। ऐसा करने से मन्त्र सिद्ध हो जाता है। जो व्यक्ति दश दिनों तक रात में नौ सौ बार इस मन्त्र का जप किया करता है, उसे राजशत्रुजन्य भय नहीं होता। बिजौरा नींबू, आम, तथा केले से हजार बार हवन कर वाईस ब्रह्मचारो विप्रों को भोजन कराने से भूत, विष, ग्रह, रोग, शत्रु तथा दानव-कृत उपद्रव तत्काल नष्ट हो जाते हैं। इस मन्त्र को एक सौ आठ वार पढ़ कर जल को अभिमंत्रित करने से जल विषनाशक होता है। जिसको भूतमिरगी आती हो या ज्वर लगता हो, उसे इस मन्त्र से अभिमंत्रित जल या भस्म से तीन दिन ताडन करे। ऐसा करने से रोगी रोगमुक्त होकर आनन्दित हो जाता है। औषध या जल को इस मन्त्र से अभिमंत्रित करके पान करने से मनुष्य तुरन्त सकल व्याधियों पर विजय प्राप्त कर सुखी होता है। जो व्यक्ति इस मन्त्र से अभिमंत्रित भस्म को अंगों में लगाकर तथा मंत्रित जल पीकर युद्ध करने जाता है, उसके ऊपर शस्त्रों का प्रहार निष्फल हो जाता है। भस्म को इस मन्त्र से तीन बार अभिमंत्रित कर शस्त्र-कृत घाव या व्रणस्फोट या लूतास्फोट पर लगा देने से घाव निःसंदेह सूख जाता है ॥११-२४॥ सात दिनों तक सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय पर्यन्त इस मन्त्र का जप करे। फिर भस्म और कील को अभिमंत्रित करके छिप कर शत्रु के दरवाजे पर गाड़ आये। ऐसा कर देने से शत्रु अपने स्वजनों से ही द्वेष करते हुए शीघ्र उस स्थान