बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 669, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें६५० नारदीयपुराणम् प्रजपेदयुतं यस्तु संधिं कुर्याद्विद्वद्वयोः । ध्यात्वा लंकां दहंतं तमयुतं प्रजपेन्मनुम् ।।११५।। अचिरादेव शत्रूणां ग्रामात्संप्रदहेत्सधीः । ध्यात्वा प्रयाणसमये हनुमन्तं जपेन्मनुम् ।।११६।। यो याति सोऽचिरात्स्वेष्टं साधयित्वा गृहे व्रजेत् । हनुमंतं सदा गेहे योऽर्चयेज्जपतत्परः ।।११७।। आरोग्यं च श्रियं कांतिं लभते निरुपद्रवम् । कानने व्याघ्रचौरेभ्यो रक्षेन्मनुरयं स्मृतः ।।११८।। प्रस्वापकाले शय्यायां स्मरेन्मंत्रमनन्यधीः । तस्य दुःस्वप्नचौरादिभयं नैव भवेत्क्वचित् ।।११९।। वियत्संदुहंनुमते ततो रुद्रात्मकाय च । वर्मास्त्रांतो महामंत्रो द्वादशार्णोऽष्टसिद्धिकृत् ।।१२०।। रामचन्द्रो मुनिश्चास्य जगती छन्द ईरितम् । हनुमान्देवता बीजमाद्यं शक्तिर्हृमीरिता ।।१२१।। षड्दीर्घभाजा बीजेन षडंगानि समाचरेत् । महाशैलं समुत्पाट्य धावंतं रावणं प्रति ।।१२२।। लाक्षारक्तारुणं रौद्रं कालांतकयमोपमम् । ज्वलदग्निसमं जैत्रं सूर्यकोटिसमप्रभम् ।।१२३।। अंगदाद्यैमहावीरैर्वेष्टितं रुद्ररूपिणम् । तिष्ठ तिष्ठ रणे दुष्ट सृजंतं घोरनिःस्वनम् ।।१२४।। शैवरूपिणमभ्यर्च्य ध्यात्वा लक्षं जपेन्मनुम् । दशांशं जुहुयाद्वीह्योपयोदध्याज्यमिश्रितान् ।।१२५।। पूर्वोक्ते वैष्णवे पीठे विमलादिसमन्विते । मूर्तिं संकल्प्य मूलेन पूजा कार्या हनूमतः ।।१२६।। ध्यानैकमात्रोऽपि नृणां सिद्धिरेव न संशयः । अथास्य साधनं वक्ष्येलोकानां हितकाम्यया ।।१२७।। हनुमत्साधनं पुण्यं महापातकनाशनम् । एतद्गुह्यतमं लोके शीघ्रसिद्धिकरं परम् ।।१२८।। मंत्रो यस्य प्रसादेन त्रैलोक्यविजयी भवेत् । प्रातः स्नात्वा नदीतीरे उपविश्य कुशासने ।।१२६।। है । जो साधक लंकादाह करते हुए हनुमान् का स्मरण कर दश हजार मन्त्र का जप करता है, वह शीघ्र ही शत्रुओं के गाँवों को जला डालता है। यात्राकाल में जो हनुमान् का ध्यान कर मन्त्र का जप करता है, वह शीघ्र अपना कार्य साधन कर घर लौट आता है ।।११३-११६।। जो अपने घर में सदा हनुमान् का ध्यान कर मन्त्र का जप करता है, वह आरोग्य, एवम् कांति लाभ करता है, विघ्न-बाधायें उसे कभी नहीं सताती । वन में बाघों एवम् चोरों से यह मन्त्र बचाता है। जो व्यक्ति सोने के समय शय्या पर तन्मयतापूर्वक इस मन्त्र का जप करता है, उसे दुःस्वप्न तथा चोर आदि का भय कभी भी नहीं होता ।।११७-११९।। वियत् (ह) इंदु (अनुस्वार) से युक्त हो, उसके बाद 'हनुमते रुद्रात्मकाय' ये दो पद हों, फिर वर्म (हूं) और अस्त्र (फट्) हो तो (हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्) यह बारह अक्षरों का महामन्त्र (अणिमा आदि) आठ सिद्धियों को देने वाला है ।।१२०।। इसके मुनि रामचन्द्र, छंद जगती, देवता हनुमान्, बीज हुं और शक्ति 'हृम्' है। छः दीर्घमात्राओं से युक्त बीजमन्त्र से षडंगन्यास कर शैवरूपी हनुमान् का ध्यान करे कि वे महापर्वत को उखाड़ कर रावण के ऊपर टूट पड़े हैं। लाक्षा (अलता) के समान उनका वर्ण लाल है। रूप कालांतक यम के समान उनका भयंकर है। कान्ति जाज्वल्यमान अग्नि एवम् कोटि सूर्यों के समान है ।।१२१-१२३।। अङ्गद आदि महावीर उन रुद्र रूपी हनुमान् को घेरे रहते हैं। रण में 'दुष्ट ! खड़ा रह !' इस तरह वे गर्जना करते हैं। ध्यानोपरान्त एक लाख मन्त्र का जप कर उसका दशांश दूध, दही तथा घी मिलाये धान्य से हवन करे । इसके बाद पूर्वोक्त वैष्णव पीठ पर मूल मन्त्र से मूर्ति को स्थापित कर हनुमान् की पूजा करे । इस मन्त्र के ध्यान मात्र से भी मनुष्यों को सिद्धि मिलती है, इसमें संशय करने की आवश्यकता नहीं ।।१२४-१२६३।। अब मैं लोगों के कल्याण की दृष्टि से हनुमान् की साधना बतलाता हूँ। उनकी साधना पवित्र, महापाप- नाशक, गोपनीय तथा लोक में शीघ्र सिद्धिदायक है। उस साधन के प्रभाव से मनुष्य त्रैलोक्यविजयी होता है । प्रातःकाल स्नान कर नदी के तट पर कुशासन पर बैठ कर प्राणायाम करते हुए मूलमन्त्र से सविधि षडंगन्यास