सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

पृष्ठ 699, कुल 1008 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 699

६८० नारदीयपुराणम् तस्य रक्षां सदा कुर्याच्चक्रं विष्णोर्महात्मनः । मयैतत्कवचं विप्र दत्तात्रेयान्मुनीश्वरात् ॥१२६॥ श्रुतं तुभ्यं निगदितं धारयस्वाखिलेष्टदम् ॥१२७॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने तृतीयपादे कार्तवीर्यकवचकथनं नाम सप्तसप्ततितमोऽध्यायः ॥७७॥ अथाष्टसप्ततितमोऽध्यायः सनत्कुमार उवाच कार्तवीर्यस्य कवचं कथितं ते मुनीश्वर । मोहविध्वंसनं जैत्रं मारुतेः कवचं शृणु ॥१॥ यस्य संधारणात्सद्यः सर्वे नश्यंत्युपद्रवाः । भूतप्रेतारिजं दुःखं नाशमेति न संशयः ॥२॥ एकदाहं गतो द्रष्टुं रामं रमयतां वरम् । आनंदवनिकासंस्थं ध्यायंतं स्वात्मनः पदम् ॥३॥ तत्र रामं रमानाथं पूजितं त्रिदशेश्वरैः । नमस्कृत्य तदादिष्टमासनं स्थितवान् पुरः ॥४॥ तत्र सर्वं मया वृत्तं रावणस्य वधांतकम् । पृष्टं प्रोवाच राजेंद्रः श्रीरामः स्वयमादरात् ॥५॥ ततः कथांते भगवान्मारुतेः कवचं ददौ । मह्यं तत्ते प्रवक्ष्यामि न प्रकाश्यं हि कुत्रचित् ॥६॥ करता है, उसकी रक्षा महात्मा विष्णु का चक्र सदा करता है । द्विज ! मैंने इस कवच को मुनीश्वर दत्तात्रेय से सुना था, जिसे तुम्हें बतला दिया। तुम भी इस सकल-कामनादायक कवच का धारण करो ॥१२२-१२७॥ श्रीनारदीय पुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यान युक्त तृतीयपाद में कार्तवीर्यकवच-कथन नामक सतहत्तरवां अध्याय समाप्त ॥७७॥ अध्याय ७८ हनुमान् का कवच सनत्कुमार बोले-मुनीश्वर । कार्तवीर्य का कवच तो मैंने सुना दिया । अब हनुमान् का कवच सुनो, जो मोहनाशक तथा विजयदायक है और जिसके धारण करने से शीघ्र ही समस्त उपद्रवों और भूत, प्रेत तथा शत्रुजन्य दुःखों का नाश हो जाता है ॥१-२॥ एक समय रमण करने वालों में श्रेष्ठ राम को देखने के लिए मैं गया । वे आनंदवन में बैठकर अपने लोक (वैकुण्ठ) का स्मरण कर रहे थे । उन देवपूजित रमानाथ राम को प्रणाम कर मैं उनके आदेशानुसार आसनासीन हुआ । तब मैंने रावणवध संबन्धी वृत्तान्त उनसे पूछा । पूछने पर राजशिरोमणि राम ने स्वयं आदर- पूर्वक सब कुछ कह सुनाया और कथा के अन्त में मुझे हनुमान् का कवच प्रदान किया । वही कवच मैं तुम्हें बता