सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

पृष्ठ 706, कुल 1008 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 706

एकोनसप्ततितमोऽध्यायः ६६७ एवं ध्यात्वा चंद्रदीप्तिप्रकाशं ध्यानेनारोप्याशु लिंगे शिवस्य । सदाशिवं दीपमध्ये विचिंत्य पञ्चाक्षरेणार्चनमव्ययं तु ॥४४॥ आवाहनादीनुपचारांस्तथापि कृत्वा स्नानं पूर्ववच्छंकरस्य । औदुम्बरं राजतं स्वर्णपीठं वस्त्रादिच्छन्नं सर्वमेवेह पीठम् ॥४५॥ अंते कृत्वा बुद्बुदाभ्यां च सृष्टिं पीठे पीठे नागमेकं पुरस्तात् । कुर्यात्पीठे चोर्ध्वके नागयुग्मं देवाभ्याशे दक्षिणे वामतश्च ॥४६॥ जपापुष्पं नागमध्ये निधाय मध्ये वस्त्रं द्वादशप्रातिगुण्ये । सुश्वेतेन तस्य मध्ये महेशं लिंगाकारं पीठयुक्तं प्रपूज्यम् ॥४७॥ एवं कृत्वा साधकास्ते तु सर्वे दत्त्वा दत्त्वा पंचगंधाष्टगंधम् । पुष्पैः पत्रैः श्रोतिलैरक्षतैश्चतिलोन्मिश्रैः केवलैश्च प्रपूज्य ॥४८॥ धूपं दत्त्वा विधिसंप्रयुक्तं दीपं दत्त्वा चोत्तमेवोपहारम् । पूजाशेषं ते समाध्याय सर्वे गीतं नृत्यं तत्र तत्रापि चक्रुः ॥४९॥ कालेचास्मिन् सुव्रते गौतमस्य शिष्यः प्राप्तः शंकरात्मेति नाम्ना ॥५०॥ उन्मत्तवेषो दिग्वासा अनेकां वृत्तिमास्थितः । क्वचिद्विप्रातिप्रवरः क्वचिच्चंडालसन्निभः ॥५१॥ क्वचिच्छूद्रसमो योगी तापसः क्वचिदप्युत । गर्जत्युत्पतते चैव नृत्यति स्तौति गायति ॥५२॥ रोदिति शृणुतेऽप्युक्तं पतत्युत्तिष्ठति क्वचित् । शिवज्ञानैकसंपन्नः परमानंदनिर्भरः ॥५३॥ संप्राप्तो भोज्यवेलायां गौतमस्यांतिकं ययौ । बुभुजे गुरुणा साकं क्वचिदुच्छिष्टमेव च ॥५४॥ क्वचिल्लिहति तत्पात्रं तूष्णीमेवाभ्यगात्क्वचित् । हस्तं गृहीत्वैव गुरोः स्वयमेवाभुनक्क्वचित् ॥५५॥ भूत शुद्धि करने के उपरान्त गौतम प्रभृति साधकों ने ध्यान से उस शिवलिंग में चंद्रिका की तरह प्रकाश को अधिष्ठित किया । फिर दीप मध्य में सदाशिव का ध्यान कर पंचाक्षर मन्त्र से उन अव्यय शिव की अर्चना की । आवाहन, स्नान आदि उपचारों से उनका पूजन कर गूलर की लकड़ी, चांदी तथा सोने के बने पीठों पर, जो वस्त्र आदि से आवृत थे, उन्हें स्थापित किया । अंत में बुलबुलों से सृष्टि करके प्रत्येक पीठ पर एक-एक नाग की स्थापना की । पीठ के ऊपर तथा शंकर के दक्षिण एवम् वाम पार्श्व में दो-दो नागों की स्थापना कर नागों के मध्य में जपापुष्प तथा बारह श्वेत वस्त्रों को रखा । उनके मध्य में समस्त साधकों ने पंच गंध, अष्टगंध, पुष्प, पत्र, श्रोतिल तथा तिलमिश्रित अक्षतों से शिव की समर्चर्चना कर विधिवत् धूप, दीप तथा उपहार समर्पित किया । पूजनसमाप्ति के बाद उन लोगो ने वहाँ नृत्य गीत भी किया ॥४३-४९॥ उस महोत्सव में शंकरात्मा नामक गौतम के शिष्य वहाँ आ पहुँचे । उनका वेष उन्मत्त का-सा था । वे दिगम्बर थे । उनकी वृत्तियां अनेक प्रकार की थीं । कहीं तो वे उत्तम ब्राह्मण के रूप में रहते थे, कहीं चांडाल के रूप में, कहीं शूद्र, कहीं योगी और कहीं तपस्वी के रूप में उनकी स्थिति होति थी । वह कहीं गरजते, कहीं कूदते, कहीं नाचते, कहीं स्तुति करते, कहीं गाते, कहीं रोते, कहीं स्पष्ट सुनते, कहीं गिरते और कहीं उठते थे । भोजन करने के समय वे गौतम के समीप चले जाते थे । कभी गुरु के साथ भोजन करते तो कभी उच्छिष्ट खा लेते थे । कभी बरतन को जीभ से चाट लेते तो कहीं चुपचाप उठ कर भाग जाते थे । कभी गुरु के हाथ से, कभी स्वयं अपने हाथ से खाते थे । कभी वे घर के अन्दर ही मूत्र त्याग देते तो कभी शरीर में कीचड लेप लेते थे ।